नई दिल्ली:उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का आज निधन हो गया। प्रकाश पंत ने अमेरिका में अपनी आखिरी सांसें ली. उनका अमेरिका में फेफड़े की बीमारी का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा- ‘उत्तराखंड में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं प्रदेश के वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत जी का अमेरिका में इलाज के दौरान स्वर्गवास होने का समाचार पा कर स्तब्ध भी हूँ और व्यथित भी। प्रकाश जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत एवं अपूर्णीय क्षति है; उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया।’
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन

