सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हरभजन का खुलासा, अख्तर ने 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल-फाइनल मैच के टिकट मांगे थे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

हरभजन का खुलासा, अख्तर ने 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल-फाइनल मैच के टिकट मांगे थे

Last updated: June 5, 2019 8:01 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

साउथैम्प्टन:भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से जुड़ा एक किस्सा बताया है। भज्जी के मुताबिक, भारत में हुए 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अख्तर ने अपने परिजन को मैच दिखाने के लिए उनसे सेमीफाइनल और फाइनल मैच के टिकट मांगे थे। हरभजन ने ये किस्सा इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप के दौरान एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बताया। इस प्रोग्राम में भज्जी बतौर क्रिकेट विशेषज्ञ शामिल थे। उनके मुताबिक, वर्ल्ड कप 2019 में 16 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच में जीत एकबार फिर भारतीय टीम की होगी।

हरभजन ने सुनाया किस्सा

– हरभजन ने उस किस्से को याद करते हुए कहा, ‘2011 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली में होना था। इस मैच को देखने के लिए शोएब के परिजन भारत आए हुए थे। मैच से पहले जब मैं शोएब से मिला तो उन्होंने मुझसे सेमीफाइनल के टिकट मांगे, तब मैंने उनके लिए 4 टिकट का इंतजाम कर दिया था।’
– भज्जी के मुताबिक, ‘इसके बाद उन्होंने मुझसे फाइनल मैच के टिकट भी मांगे, तब मैंने उनसे पूछा था कि तुम उसका क्या करोगे, वो तो भारत जीतने वाला है, फिर भी अगर तुम आना चाहते हो तो मैं तुम्हारे लिए 2-4 टिकट का इंतजाम कर दूंगा।’
– बता दें कि मोहाली में हुए सेमीफाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने का बाद भी शोएब अख्तर इस मैच में नहीं खेले थे। इसके बाद मुंबई में हुए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराते हुए वर्ल्ड कप जीता था।
– सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाने में हरभजन का अहम रोल था। मैच में उन्होंने 10 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने खतरनाक दिखाई दे रहे उमर अकमल को भी आउट किया था।

हरभजन को है भरोसा, 16 जून को जीतेगा भारत

– कार्यक्रम के दौरान हरभजन ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम की जीत ही होगी। ये मैच 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भज्जी ने कहा कि पाकिस्तान के मुकाबले भारत और इंग्लैंड की प्रतिद्वद्विता कहीं ज्यादा है, लेकिन मीडिया पाकिस्तान के साथ मैच को ज्यादा अहमियत देता है।
– भज्जी के मुताबिक, ‘भारत और पाकिस्तान की बजाए भारत और इंग्लैंड का मैच ज्यादा बड़ा होगा। हो सकता है कि मीडिया के नजरिए से भारत-पाकिस्तान मैच ज्यादा रोमांचक दिख रहा हो, लेकिन भारत-इंग्लैंड मैच ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। भारतीय टीम 10 में से साढ़े 9 बार इस पाकिस्तानी टीम को हरा सकती है।’
– बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप की हिस्ट्री पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड जबरदस्त है। 1992 वर्ल्ड कप के बाद से अबतक इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच 6 मैच हुए हैं, और सभी भारत ने जीते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बढ़ती बेरोजगारी से निपटने को मोदी सरकार का बड़ा कदम, दो नई कैबिनेट समितियों का गठन
Next Article उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?