नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के सरसावा में मंगलवार को एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ व कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल वाइके जोशी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर चीफ मार्शल के अलावा पश्चिमी वायु सेना कमान के प्रमुख एयर मार्शल आर. नांबियार, लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी ने सरसावा एयरबेस से उड़ान भरी और शहीद स्तंभ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सरसावा वायु सेना स्टेशन के एयर कमाडोर संदीप चौधरी भी एयर चीफ मार्शल के साथ रहे।
कारगिल युद्ध के दौरान पाक द्वारा एमआई 17 पर हमला कर दिया गया था। उस समय सरसावा वायुसेना स्टेशन के योद्धाओं ने अहम भूमिका निभाई थी। 28 मई को कारगिल दिवस के मौके पर हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
28 मई 1999 को भारतीय वायुसेना की सरसावा यूनिट का युद्धक हेलीकॉप्टर एमआई-17 युद्ध क्षेत्र में सैनिकों को मदद पहुंचा रहा था कि तभी दुश्मन सेना की ओर से दागी गई मिसाइल हमले में हेलीकॉप्टर आ गया और पायलट स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मुहिलान, सार्जेंट पीवीएनआर प्रसाद तथा सार्जेंट आरके साहू शहीद हो गए।
कारगिल दिवस: शहीदों को एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने दी श्रद्धांजलि

