सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिना वजह फिल्मों से कर दिया जाता था बाहर’:शिल्पा शेट्टी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

बिना वजह फिल्मों से कर दिया जाता था बाहर’:शिल्पा शेट्टी

Last updated: May 20, 2019 10:57 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:शिल्पा शेट्टी आज भले ही फिल्मों की दुनिया से अलग हैं, लेकिन आए दिन वह किसी न किसी वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। आपको बता दें कि आजकल शिल्पा शेट्टी टीवी शो Super Dancer Chapter 3 में जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही हैं। शिल्पा का यह शो दर्शकों को खूब पसंद आता है। शो में शिल्पा अक्सर बच्चों के साथ मस्ती करते हुए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन्हीं सब के बीच शिल्पा ने अपने लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों का खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि शिल्पा ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से बात करते हुए अपनी फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल लाइफ को लेकर बात कीं। बातचीत के दौरान शिल्पा ने अपने स्कीन कलर को लेकर भी खुलासा किया है।
आपको बता दें कि शिल्पा ने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल के साथ नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने सीमा चोपड़ा नाम की लड़की का रोल निभाया था, जिसे उसका बॉयफ्रेंड उसके पिता से बदला लेने के लिए मार देता है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी लेकिन शिल्पा हमेशा से इस फिल्म को लेकर काफी कुछ कहती हैं। इसी बीच ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से एक बार अपने दर्द को बयान किया हैं।
सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपने अब तक के सफर के बारे में लिखते हुए अपना दर्द जाहिर किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं डार्क (गहरा रंग), लंबी और पतली बच्ची थी। मैंने ग्रेजुएशन करने के बाद मैं अपने पापा के साथ काम करने लगी। हालांकि मैं हमेशा से मन ही मन में कुछ अलग करने की सोचती थी। इसलिए मैंने एक बार फन के लिए एक फैशन शो में हिस्सा लिया तब मेरी मुलाकात एक फोटोग्राफर से हुई जो मेरी तस्वीरें खींचना चाहता था। मेरे लिए मेरे कंफर्ट जोन से बाहर आने का अच्छा मौका था। मेरी जो तस्वीरें खींची गईं वो बहुत अच्छी थीं जिन्हें देखकर मैं हैरान हो गई’।
इसके आगे शिल्पा ने लिखा, ‘इसने मेरे लिए मॉडलिंग के दरवाजे खोल दिए। जल्द ही मुझे मेरी पहली फिल्म का ऑफर मिल गया। यहां से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन हां ये सच है कि चिजे आसानी से नहीं मिलती हैं। मैं 17 साल की थी जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा, मैंने दुनिया को सही तरीके से नहीं देखा था ना ही मैं जिंदगी को समझी थी। मुझे सफलता मिली लेकिन मैं उसके लिए तैयार नहीं थी। मुझे हिंदी बोलनी नहीं आती थी। कैमरा के सामने आने के ख्याल से भी मैं कांप उठती थी। मैं उस जगह पहुंच गई थी जहां कुछ फिल्में करने के बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया। मैंने बहुत कोशिश की लेकिन हर बार लगा कि मैं पीछे की तरफ जा रही हूं। एक पल को सेलिब्रेट करना और दूसरे को नजरअंदाज करना आसान नहीं होता। मुझे याद है कुछ प्रोड्यूसर्स ने बिना वजह मुझे फिल्मों से बाहर कर दिया था। यूनिवर्स मेरे फेवर में नहीं था, लेकिन मुझे कोशिश करते रहना था।
शिल्पा ने सबसे हटकर काम करने का फैसला किया और वह ब्रिटिश रिएलिटी शो बिग ब्रदर में चली गईं। यहां पर उन्हें बहुत बुरा भला सुनना पड़ा, लेकिन साथ ही इसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गईं और देखते ही देखते वह बहुत ज्यादा मशहूर हो गईं।
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. इस सूची में ‘धड़कन’, ‘बाजीगर’ और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ जैसी कई फिल्मों का नाम शुमार है। शिल्पा ने ब्रिटिश रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में भी हिस्सा लिया था। वह इस शो को जीतने में भी सफल हुई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संत नही बन सकते हो तो शांत तो बनो: मुनि जिनेश कुमार
Next Article पुलिस इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?