चन्दौसी:पांच साल के बेटे के सामने तमंचे के बल पर महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वहशी महिला के मासूम बेटे को धमकाते रहे। रामपुर की पीड़िता ने थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
जनपद रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मई को वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ कच्चे रास्ते से होते हुए पैदल ही थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर जा रही थी। वह बहन के गांव के पास जंगल से गुजर रही थी। उसी समय रास्ते में पहले से खड़े एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती। पीछे से बाइक पर दो व्यक्ति और आ धमके और तमंचे निकाल लिए।
आरोप है कि तमंचे का भय दिखा कर उसे झाड़ी में खींच कर ले गए। जहां दो व्यक्तियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक व्यक्ति उसके बेटे को लेकर बाइक पर बैठा रहा और उसे धमकाता रहा। वारदात को अंजाम देकर तीनों शिकायत करने पर जान की धमकी देते हुए बाइक से चले गए। थानाध्यक्ष सहदेव सिंह का कहना है कि रविवार को वह अवकाश पर थे, यदि कोई तहरीर थाने में दी गई है तो जानकारी कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
बेटे के सामने तमंचे के बल पर गैंगरेप

