By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 28 दिन में की 80 रैलियां, नवजोत सिंह सिद्धू के खराब हुए वोकल कॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

28 दिन में की 80 रैलियां, नवजोत सिंह सिद्धू के खराब हुए वोकल कॉर्ड

Last updated: May 13, 2019 6:06 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान के चलते चर्चा में रहे कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का गला खराब हो गया है। नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए बीते 28 दिनों में 80 राजनीतिक रैलियां की जिससे उनके गले के वोकल कॉर्ड को नुकसान हुआ है।
नवजोत सिंह सिद्धू के ऑफिस ने बताया है कि पूर्व क्रिकेटर के लगातार बोलने के कारण उनके वोकल कॉर्ड पर असर हुआ है और कई बार उनके गले से खून भी निकला है। उनके ऑफिस ने बताया है कि उनकी स्थिति में अब पहले से सुधार है। उन्हें स्टेरॉयड और इंजेक्शन दिए गए हैं।
सिद्धू के ऑफिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि उन्होंने रविवार को डॉक्टरों से परामर्श किया है। डॉक्टरों ने उन्हें दो विकल्प दिए जिसमें उनके गले के ऊपर एक बाम की कोटिंग की जाएगी इस दौरान वह तीन से चार दिन तक बोलना नहीं होगा। दूसरा वह एंटी इंफेलेमेट्री इंजेक्शन और स्टेरॉयड दवा लें इस दौरान वह 48 घंटे तक आराम करें।
पंजाब सरकार के मंत्री के कार्यालय ने बताया कि सिद्धू लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण के चार दिनों में प्रचार करने पर जोर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सिद्धू ने एंटी-इंफ्लेमेटरी इंजेक्शन और स्टेरॉयड ले रहे हैं और अगले दो दिन आराम करेंगे क्योंकि बाम कोटिंग से वह अगले चार दिनों तक बोल नहीं पाएंगे। फिलहाल सिद्धू दवा ले रहे है और जल्द ठीक होकर चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के स्टार कैंपेनर है और 14 मई को पटना साहिब, 15 मई को बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश में उनकी रैलियां होनी हैं।
पिछले साल दिसंबर में भी कांग्रेस नेता को डॉक्टरों ने पांच दिनों तक आराम करने की सलाह दी थी। 17 दिनों के चुनाव प्रचार के दौरान उनके वोकल कॉर्ड  पर असर हुआ था। सिद्धू ने एक के बाद एक 70 रैलियां की थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कहा था कि वह अपनी आवाज खो सकते हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के दौरान 17 दिनों में नवजोत सिंह सिद्धू ने 70 से ज्यादा रैलियां की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी ने पंजाब में कहा, सैम पित्रोदा को 1984 दंगों के बयान पर शर्मिंदा होना चाहिए
Next Article लालू प्रसाद ने लिखा नीतिश को पत्र, कहा- …सुनो छोटे भाई, तुम्हारा ‘तीर’ है हिंसा का हथियार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साड़ी वॉकाथॉन – ‘पेस एंड पोज़’ के माध्यम से महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
social
June 29, 2026
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा “ग्रूमिंग मंत्रा 2.0” का सफल आयोजन
social
June 29, 2026
वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!
entertainment
June 29, 2026
सिद्धार्थ रॉय कपूर बने सिनेनाउ के ‘मुख्य सलाहकार’ – फाउंडिंग टीम के साथ जुड़कर बढ़ाएँगे गेम!
entertainment
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?