मुंबई :सलमान खान अभी अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच उनकी दुसरी फिल्म ‘किक 2’ को लेकर खबरों का माहौल गर्म हो चुका। खबरें सामने आईं थी कि ‘किक 2’ में सलमान खान दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन इन खबरों को खुद सलमान खान ने अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है।
निर्माता साजिद नाडियाडवाला के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को इस फिल्म को लेकर बताया- ‘किक फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद दीपिका पादुकोण थी। लेकिन दीपिका सिर्फ ऐसा किरदार बिलकुल भी स्वीकार नहीं करेंगी जिसमें वो सिर्फ सलमान नायिका की भूमिका निभाए। सलमान खान की तरह फिल्म में वो भी अपना किरदार दमदार होने की उम्मीद करें। हमारे सूत्र के अनुसार, ‘अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जिसके चलते कोई कास्टिंग नहीं हुई है। जब स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी तब मेकर्स इसकी कास्टिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’
वहीं एक इंटरव्यू में जब सलमान खान से पूछा गया था कि वह दीपिका के साथ काम क्यों नही कर रहे हैं। तो इस पर हंसते हुए सलमान खान ने कहा था, ‘अब तक किसी फिल्म निर्माता ने उन्हें ऐसी कोई कहानी नहीं सुनाई है जिसमें बतौर एक्ट्रेस उनका नाम प्रस्तावित किया गया हो।
आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थी कि मेकर्स एक नई जोड़ी को फिल्म में लेना चाहते हैं। फिल्म ‘किक’ के लिए भी दीपिका पादुकोण ही पहली पसंद थी लेकिन किसी वजह से एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। बाद में जैकलीन फर्नांडिस ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। अब देखना होगा कि दीपिका ‘किक 2′ का हिस्सा बनती हैं कि नहीं। किक’ की बात करें तो इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्देशन किया था। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी।
‘किक 2’ में दीपिका पादुकोण के संग काम करने को लेकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

