सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लोकसभा चुनाव: क्षेत्रीय दलों का प्रदर्शन तय करेगा नई सरकार का भविष्य
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

लोकसभा चुनाव: क्षेत्रीय दलों का प्रदर्शन तय करेगा नई सरकार का भविष्य

Last updated: May 9, 2019 10:02 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लोकसभा चुनाव में इस बार क्षेत्रीय दलों के प्रदर्शन पर राष्ट्रीय दलों का भविष्य टिका है। क्षेत्रीय दल स्वतंत्र रूप से भी चुनाव लड़ रहे हैं और गठबंधन में शामिल होकर भी। दोनों स्थितियों में उनका प्रदर्शन नई सरकार के गठन में महत्वपूर्ण साबित होगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि क्षेत्रीय दलों का प्रदर्शन पिछली चुनाव से अच्छा रहता है तो इसका असर केंद्र में नई सरकार के गठन पर पड़ेगा।
पिछले लोकसभा चुनाव में कई क्षेत्रीय दल खाता नहीं खोल पाए थे। कई दलों की सीटें एक अंक में ही सिमट कर रह गई थी। लेकिन इस बार की परिस्थितियां अलग हैं। किसी दल के पक्ष या विरोध में लहर नहीं होने के कारण क्षेत्रीय दलों के फिर से अपने-अपने सूबों में मजबूती से उभरने के आसार हैं। दूसरे, कई क्षेत्रीय दलों और छोटी पार्टियां को एनडीए या यूपीए गठबंधनों में सीटों में अहम हिस्सेदारी मिली है। इसलिए यह माना जा रहा है कि इस बार इन दलों का प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सकता है।
तृणमूल का प्रदर्शन शानदार था
पिछले चुनाव में अन्नाद्रमुक, बीजद,  तृणमूल कांग्रेस, टीआरएस आदि का प्रदर्शन शानदार रहा था। ये दल अपने प्रांतों में अच्छी सीटें जीतने में कामयाब रहे। एनडीए के साथ खड़े कई क्षेत्रीय दलों ने भी अच्छी सीटें जीती थीं जिसमें शिवसेना, टीडीपी, लोजपा, रालोसपा तथा कुछ और छोटी पार्टियां शामिल हैं। जबकि बसपा, द्रमुक जैसे दल खाता नहीं खोल पाए थे। जदयू, राजद, सपा जैसी बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां भी चार-पांच सीटों तक सिमटकर रह गई। इसी प्रकार वामदलों का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। इस बार वामदल केरल में बेहतर कर सकते हैं।
सपा-बसपा की स्थिति बेहतर संभव
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इन चुनावों में बीजद, तृणमूल, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का प्रदर्शन भाजपा और कांग्रेस से मिल रही चुनौती के बावजूद ठीकठाक रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की स्थिति बेहतर हो सकती है। बिहार में जदयू तथा राजद जैसी पार्टियों के सीटों में भी इजाफा होगा। द्रमुक इस बार अन्नाद्रमुक पर भाड़ी पड़ती दिख रही है। इसी प्रकार महाराष्ट्र में कई छोटे-छोटे दल हैं जो एक-एक, दो-दो सीटों पर जीत दर्ज करा सकते हैं।
सरकार बनाने में भूमिका अहम
माना जा रहा है कि यदि क्षेत्रीय दलों का प्रदर्शन अच्छा रहता है और उनकी सीटें बढ़ती हैं तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान सत्तारूढ़ एनडीए को होगा। क्योंकि पिछली बार उसने शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरे, क्षेत्रीय दलों के अच्छे प्रदर्शन से गठबंधन सरकार बनाने में उनकी भूमिका अहम हो जाएगी। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय दलों दलों की झोली में 150 से अधिक सीटें तक जा सकती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘किक 2’ में दीपिका पादुकोण के संग काम करने को लेकर सलमान ने तोड़ी चुप्‍पी
Next Article शीना बोरा हत्याकांड में पीटर मुखर्जी को नहीं मिली जमानत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत चेतना दिवस पर अणुव्रत समिति मुंबई की ठाणे में कर्मों की गहराई से आत्मशुद्धि तक, महावीर की साधना का मर्म समझाया
social
September 12, 2026
महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
entertainment
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?