सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी ने कहा- मैं तूफान को लेकर बात करना चाहता था, अहंकारी दीदी ने 2 बार फोन नहीं उठाया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मोदी ने कहा- मैं तूफान को लेकर बात करना चाहता था, अहंकारी दीदी ने 2 बार फोन नहीं उठाया

Last updated: May 6, 2019 1:43 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के तामलुक में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं फैनी तूफान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करना चाहता था, लेकिन अहंकारी स्पीड ब्रेकरदीदी ने दो बार मेरा फोन नहीं उठाया।

‘दीदी को अपनी राजनीति की चिंता ज्यादा’

  • प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चक्रवात के संबंध में मैंने ममता दीदी से बात करने की कोशिश की थी। लेकिन दीदी का अहंकार इतना ज्यादा है कि उन्होंने मुझसे बात नहीं की। मैं इंतजार करता रहा कि शायद वे वापस मुझे फोन करें, लेकिन उन्होंने फोन नहीं किया। मैंने उन्हें दोबारा फोन किया। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए चिंता में था। इसलिए मुख्यमंत्री से बात करना चाहता था, लेकिन दीदी ने दूसरी बार भी मुझसे बात नहीं की।’’
  • ‘‘दीदी को अपनी राजनीति की इतनी ज्यादा चिंता है। उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों की परवाह नहीं है। देश के लोगों के हितों के ऊपर राजनीति करने की इसी आदत ने देश का नुकसान किया है।’’
  • ‘‘स्पीडब्रेकर दीदी के इसी रवैये की वजह से बंगाल के विकास पर ब्रेक लगा हुआ है। चक्रवात से हुए नुकसान के निरीक्षण के लिए मैं यहां के प्रशासन के साथ बैठकर चर्चा करना चाहता था। भारत सरकार क्या मदद करे, इसकी जानकारी लेना चाहता था, लेकिन स्पीडब्रेकर दीदी ने उसे भी मना कर दिया।’’
  • ‘‘दीदी की इसी राजनीति के बीच मैं बंगाल के लोगों को भरोसा देता हूं कि केंद्र सरकार पूरी सख्ती से पश्चिम बंगाल की जनता के साथ खड़ी है और राहत के कार्य में राज्य सरकार का सहयोग कर रही है।’’
  • ‘‘भारत ने जिस तरह चक्रवात का मुकाबला किया, उसकी पूरे विश्व में चर्चा हो रही है। देशवासियों की जान और संपत्ति की रक्षा के लिए आपदा प्रबंध से जुड़े हमारे तमाम साथी निस्वार्थ भाव से जुटे रहते हैं। यह हमारा सौभाग्य है इन साथियों के लिए हमारी सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार सुभाष चंद्र बोस के नाम पर ही शुरू किया है। देश की सुरक्षा करने वालों का सम्मान देश की ताकत बढ़ाता है।’’

‘दीदी देश की तारीफ से डरती है’

मोदी ने कहा, ‘‘आपने क्या कभी दीदी को देश की तारीफ करते सुना? शायद वह डरती होगी कि मसूद अजहर पर उन्होंने कुछ बोल दिया तो उनके वोट बैंक पर खतरा हो जाएगा। इसी राजनीति ने दीदी की जमीन को खिसका दिया है। अब दीदी का राजनीतिक धरातल पर रुकना मुश्किल हो गया है।’’

‘‘दीदी इतनी बौखला गई है कि अब उन्हें भगवान की बात करना भी खटक रहा है। हालत तो यह है कि जय श्री राम कहने वालों को दीदी गिरफ्तार करवाकर जेल भेज रही है। मीडिया अगर न्यूट्रल होने का दावा करता है तो उसे यह खबरें आगे पहुंचानी चाहिए। दीदी के इसी रवैये की वजह से पश्चिम बंगाल में लोगों को अपने हिसाब से पूजा पाठ करने में पूरी आजादी के साथ अपने व्रत, पर्व, त्योहार मनाने में दिक्कत हो रही है।’’

‘बंगाल में माफिया राज’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘बंगाल की स्थिति से आप भली-भांति परिचित हैं। हल्दिया पोर्ट से कंथाई तक कैसा माफिया राज यहां है, आप सभी इसके भुक्तभोगी हैं। टीएमसी के भ्रष्टाचार का मॉडल यहां स्पष्ट दिखता है। यूनिवर्सिटी में भर्ती के लिए युवा साथियों से लाखों रुपए वसूले जाते हैं। इन्होंने बंगाल को ऐसा राज्य बना दिया है जहां पढ़ाई पर टैक्स लगाया जा रहा है। ट्रिपल टी यानी तृणमूल तोलाबाजी टैक्स।’’

‘‘इस तृणमूल तोलाबाजी टैक्स से बच्चा बच्चा परिचित है। एडमिशन हो, टीचर की भर्ती हो या ट्रांसफर हो लोग बताते हैं हर जगह तृणमूल तोलाबाजी टैक्स लगता है। पश्चिम बंगाल के बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वालों को आप सबक सिखाएं। पहले ट्रिपल टी वालों को चुनौती देने वाला ही कोई नहीं था। लेकिन अब यह लंबा चलने वाला नहीं है। भाजपा सामान्यजन, किसान, कामगार, बेटियों और युवाओं की आवाज बनकर आपके साथ खड़ी है।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए दी फैंस को ये चौंका देने वाली जानकरी
Next Article देश भर में Tax-terrorism फैलाया जा रहा है
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?