By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इमरान खान सही बातें कह रहे हैं, PAK सेना को भी सही फैसले लेने की है जरूरत: अमेरिका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

इमरान खान सही बातें कह रहे हैं, PAK सेना को भी सही फैसले लेने की है जरूरत: अमेरिका

Last updated: May 3, 2019 8:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सही बातें कर रहे हैं एवं देश में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके सैन्य नेतृत्व को भी सही निर्णय लेने एवं सही कदम उठाने की जरूरत है।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि अमेरिका आतंकवादी समूहों को सहयोग देने की पाकिस्तान की नीति को बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 महीने पहले पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता में कटौती करने का आदेश दिया था।

अधिकारी ने उल्लेख किया कि अमेरिका पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के आईएसआई से संबंध को जानता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका देश की आंतरिक राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता और उम्मीद करता है कि पाकिस्तानी सेना हालात में सुधार करेगी।

अधिकारी ने कहा, ”हम असैन्य सरकार का समर्थन करते हैं। हम वहां शुरू हो रही लोकतांत्रिक प्रणाली का समर्थन करते हैं। हम इस तथ्य का समर्थन करते हैं कि (पाकिस्तान के) प्रधानमंत्री (इमरान) खान सही बातें कहते हैं और पाकिस्तान में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह समय ही बताएगा कि वह इसमें सफल होंगे या नहीं।”

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व को भी ”सही निर्णय लेने और सही कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा, ”प्रधानमंत्री खान जिस दिशा में जाते दिख रहे हैं, सेना अभी तक उस ओर समर्थन देते दिख रही है।” उन्होंने कहा, ”हम सराहना करते हैं कि पाकिस्तान सही बातें कह रहा है, उसने वे शुरुआती कदम उठाए हैं, जो हम चाहते हैं लेकिन हम अभी कुछ नहीं कहना चाहते क्योंकि हमने उन्हें पहले भी पलटते देखा है।”

उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का जिक्र करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना महत्वपूर्ण था ताकि पाकिस्तान को यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति सील करने और अन्य कदमों जैसी उसकी प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके। उन्होंने कहा कि अब वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए जवाबदेह हैं।”यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा या नहीं लेकिन हम आशावादी बने हुए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आयएसऍफ़टी अवासा 2019 में आधुनिक फ़ैशन कलेक्शन की धूम
Next Article चीन समुद्र के भीतर परमाणु परीक्षण की तैयारी में !, अमेरिका की विशेष नजर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?