सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोहित शर्मा बर्थडे स्पेशल: उंगली की चोट की वजह से क्रिकेट को मिला ‘हिटमैन’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रोहित शर्मा बर्थडे स्पेशल: उंगली की चोट की वजह से क्रिकेट को मिला ‘हिटमैन’

Last updated: April 30, 2019 8:48 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई :भारतीय और दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज क्रिकेटे के ‘हिटमैन’ यानिरोहित शर्माका जन्मदिन है। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बंसोड नामक स्थान पर हुआ था। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं।

विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। कुछ दिन बाद ही वीरेंद्र सहवाग ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 219 रन बना डाले। इसके बाद विश्व क्रिकेट में एक नया नाम उभरा। यह नाम था- रोहित शर्मा। इस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक को एक आम पारी बनाकर छोड़ दिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार 209, 264 और 208 रन की तीन पारियां खेल दीं। आज रोहित शर्मा का जन्मदिन है और हम आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं।

उंगली की चोट ने क्रिकेट को दिया ‘हिटमैन’
आपके लिए शायद यह विश्वास करना मुश्किल हो लेकिन यह सच है कि रोहित शर्मा एक गेंदबाज बनना चाहते थे और उन्होंने अपना करियर एक गेंदबाज के तौर पर शुरू किया था। बात तबकी है जब रोहित जूनियर क्रिकेट खेलते थे। साल 2005 में श्रीलंका की जूनियर टीम भारत के दौरे पर आई। पचास ओवर के एक मैच के दौरान रोहित के दाहिने हाथ की उंगली टूट गई। इस चोट ने गेंदबाज के तौर पर उनका करियर तकरीबन खत्म कर दिया, क्योंकि रोहित शर्मा अब गेंद को ठीक से ग्रिप नहीं कर पा रहे थे। यहीं से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया। इसके बाद आपको पता ही है कि विश्व क्रिकेट को एक ऐसा बल्लेबाज मिला जिसके लिए एकदिवसीय क्रिकेट में नया नाम दे दिया गया, ‘द हिट मैन’। वनडे क्रिकेट में 209, 264 और 208 रन की पारियां रोहित शर्मा को एक अलग ही श्रेणी में लाकर खड़ा कर देती हैं।

जब रोहित शर्मा ट्रेन की पटरी के किनारे दौड़ पड़े थे
मुंबई के उत्तरी उपनगरीय इलाके डोंबिवली के वन रूम सेट में रहने वाले गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा के बड़े बेटे रोहित शर्मा वो लड़का था, जिसे गलती से दक्षिण मुंबई का रईस समझा जाता था। रोहित शर्मा आज जहां हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की है। डोंबिवली का क्रिकेट की दुनिया से नाता बहुत कम था और इस वहज से रोहित शर्मा को बोरिवली में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। बोरिवली भी मुंबई का उत्तरी सिरा है। इसके लिए रोहित शर्मा को मुंबई लोकल की लंबी सवारी करनी पड़ती थी। सिर्फ सप्ताहांत पर ही परिवार से मुलाकात हो पाती थी। मुंबई लोकल में ऐसे ही एक दिन यात्रा के दौरान ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक रहा रोहित शर्मा का किट बैग नीचे गिर गया।रोहित शर्मा अगले स्टेशन पर उतरे और पटरियों के किनारे पैदल ही दौड़ते हुए पिछले स्टेशन तक आए जहां उनका किट बैग गिरा था। आखिर रोहित का पहला प्यार क्रिकेट था और वो इसे कैसे पीछे छोड़ सकते थे।

एक नजर रोहित शर्मा के ऐसे ही कुछ खास रिकॉर्ड्स परः

1- भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में सेंचुरी मारने वाले एलीट क्लब के मेंबर हैं रोहित शर्मा। भारत के लिए उनके अलावा सुरेश रैना और केएल राहुल ही ऐसा कर सके हैं।

2- 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 264 रनों की पारी खेली थी, जो आजतक वनडे क्रिकेट इतिहास में एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। तब रोहित ने 173 गेंद पर 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

3- वनडे इंटरेनशनल में महज सात बार बल्लेबाज डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं, जिसमें से तीन बार तो रोहित शर्मा ने ही ये कारनामा किया है। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल औैर मार्टिन गप्टिल एक-एक बार डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं।

4- वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी के दौरान 16 छक्के जड़े थे। इतने ही छक्के क्रिस गेल ने 215 रनों की पारी के दौरान जड़े थे।

5- 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर टी-20 सेंचुरी जड़ी थी। जो टी-20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में किया है जम्मू-कश्मीर और ‘अभिनंदन’ का जिक्र
Next Article क्रिकेट हंट के नाम पर 350 खिलाड़ियों को ठगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?