By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस एक कमजोर सरकार चाहती है जिसे वह रिमोट से चला सके:प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कांग्रेस एक कमजोर सरकार चाहती है जिसे वह रिमोट से चला सके:प्रधानमंत्री मोदी

Last updated: April 29, 2019 2:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कोडरमा:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के कोडरमा में एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस एक कमजोर सरकार चाहती है जिसे वह रिमोट से चला सके। उन्होंने पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं को ‘मिशन महामिलावट’ को लेकर सचेत करना चाहता हूं, वे किसी भी कीमत पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते। पीएम ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है।

झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें

1- मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते।

2- कोडरमा से रांची तक की रेल लाइन की मंजूरी अटल जी की सरकार ने करीब 20 साल पहले दी थी। फिर कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आई और ये योजना ठप पड़ गई। 2014 में आपने इस सेवक को अवसर दिया। अब कोडरमा-हज़ारीबाग-बरकाना-सिद्धवार सेक्शन तैयार है और एक डेढ़ साल में रांची तक पूरी लाइन तैयार करने की तरफ हम बढ़ रहे हैं।

3- कोडरमा और चाइबासा में मेडिकल कॉलेज, देवघर में एम्स अस्पताल और गांवों में आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज गरीब से गरीब को भी उपलब्ध हो रहा है।

4- देश में बरसों से मांग हो रही थी कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिले। लेकिन ये लोग बार-बार इन कोशिशों को ब्रेक लगाते रहे। इनकी सारी राजनीतिक चालों औऱ साजिशों को हराने के बाद हमारी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।

5-ये लोग किसी के नहीं हैं। इन लोगों को जहां अपना वोट बैंक नहीं दिखता, ये उस इलाके को गरीब बनाकर रखते हैं, पिछड़ा बनाकर रखते हैं, वहां के लोगों को पूछते तक नहीं हैं। गरीब आदिवासी भाई-बहनों के साथ भी इन लोगों ने यही किया है।

6- कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर उसके सहयोग से कोई सरकार बनती है तो देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। यानि जो नक्सलियों को मदद देने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई करना मुश्किल होगा। ये है कांग्रेस की सोच। बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, ये तय है कि जहां से भी हमें खतरा होगा, वहां घुसकर मारेंगे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्रीलंका / फिदायीन हमलों के बाद सरकार सख्त, देशभर में आज से चेहरा ढंकने पर लगी रोक
Next Article राहुल गांधी की मांग, बंद हो राफेल अवमानना ​​की याचिका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोईसर में अणुव्रत समिति के निर्देशन में क्रिएटिविटी ज्ञानशाला का आयोजन
social
July 27, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ,  बैनर का अनावरण
social
July 27, 2026
राम चरण की कोयंबटूर में दाहिनी कलाई की सफल सर्जरी
entertainment
July 27, 2026
मां के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सनी देओल
entertainment
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?