By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अहमदाबाद पुलिस ने हार्दिक पटेल समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अहमदाबाद पुलिस ने हार्दिक पटेल समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया

Last updated: August 19, 2018 7:43 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली, एजेंसी।  कांग्रेस समर्थित पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल को आज अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यहां उनके आवास के पास से उस समय हिरासत में ले लिया जब वह बिना अनुमति के अनशन के लिए निकल रहे थे। क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर एस एल चौधरी ने बताया कि हार्दिक और उनके आठ अन्य साथियों जिसमें पास के पूर्व संयोजक मनोज पनारा, धार्मिक मालविया और अल्पेश कथिरिया भी शामिल हैं, को सोला भागवत/एसजी हाईवे के पास स्थित उनके आवास से निकलते समय हिरासत में लिया गया। वे बिना अनुमति के अनशन के लिए कार से निकोल की तरफ जाने वाले थे।
चौधरी ने बताया कि हार्दिक और आठ अन्य को हिरासत में लिया गया है, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि किसानों की कर्ज माफी और पाटीदार आरक्षण के मुद्दे को लेकर हार्दिक ने 25 अगस्त से यहां निकोल क्षेत्र अथवा किसी अन्य इलाके में अनशन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी और ऐसा नहीं होने पर उन्होंने इसके विरोध में आज से अपने 500 समर्थकों के साथ निकोल इलाके में एक दिन का सांकेतिक उपवास करने की घोषणा की थी।
उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर अनशन के लिए स्थल नहीं मिला तो वे कार में बैठ कर ही अनशन करेंगे। घर से निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई। बाद में उन्हें और अन्य आठ को क्राइम ब्रांच ले जाया गया। उधर, इसके विरोध में सूरत में प्रदर्शन कर रहे पास के लगभग 20 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया। वे सभी राम धुन कर मिनी बाजार के पास विरोध जता रहे थे। इन लोगों ने कथित तौर पर इससे पहले रास्ते पर कचरे का ढेर भी बिखेर दिया था।
इससे पहले हार्दिक ने एक ट्वीट में दावा किया कि उनके करीब डेढ़ सौ समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके समेत 59 लोगों को उनके घर में नजरबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि 26 समर्थकों को चोटिला में पकड़ा गया है और 58 पूर्व अहमदाबाद में।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका का रोका होने पर शाहिद ने दी बधाई
Next Article एशियन गेम्स: रेसलर बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?