By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एशियन गेम्स: रेसलर बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

एशियन गेम्स: रेसलर बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल

Last updated: August 19, 2018 7:45 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय स्टार रेसलर और बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जापान के ताकातानी दाइचि को 11-8 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। प्रतियोगिता में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। बजरंग ने एशियन गेम्स-2014 में सिल्वर मेडल जीता था, जिसका रंग वह इस बार बदलने में कामयाब रहे।
मुकाबला बेहद कांटे का रहा। भारतीय रेसलर ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए पहले 16 सेकंड में ही 6 पॉइंट जुटा लिए थे, लेकिन जापानी रेसलर ने वापसी की। एक वक्त दोनों रेसलर 6-6 की बराबरी पर आ गए थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा बजरंग ने जापानी रेसलर पर काबू पा लिया। यह मुकाबला बजरंग ने 11-8 से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।
सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन
सेमीफाइनल मुकाबले बजरंग ने मंगोलिया के बाटमगनाई बैटचुलुन को 10-0 से मात दे फाइनल में प्रवेश किया। बजरंग ने शुरू से तेज और आक्रामक खेल खेला। मंगोलिया के खिलाड़ी ने हालांकि कुछ देर साहस दिखाया, लेकिन जैसे ही बजरंग ने उनको पलटते हुए दो अंक हासिल किए, उनका मनोबल टूट गया।
इसके बाद भारतीय खिलाड़ी अपने विपक्षी पर दो-दो अंकों के लगातार चार दांव लगाते हुए 8-0 की बढ़त ले ली। बाटमगनाई बैटचुलुन को इस दौरान आंख के नीचे भी चोट लगी। पहले राउंड की समाप्ति के बाद तक बजरंग ने 8-0 की बढ़त ले ली थी। दूसरे राउंड में बजरंग ने एक और दो अंक का दांव खेल स्कोर 10-0 किया और तकनीकी दक्षता के आधार पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।
क्वॉर्टर फाइनल में फेजेव को हराया
पूनिया ने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से मात दी। पहले चरण में बजरंग ने फेजेव को टैकल करते हुए पीली रेखा से बाहर कर छह अंक बटोर कर मजबूत बढ़त हासिल की। वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को खुद पर हावी होने का मौका ही नहीं दे रहे थे। ऐसे में उन्होंने पहले ही दौर में 9-2 से पहली बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद, फेजेव को वापसी का मौका न देते हुए बजरंग ने 12-2 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्री-क्वॉर्टर फाइनल में खासानोव को हराया
बजरंग ने रविवार को प्री-क्वॉर्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान सिरोजिद्दीन खासानोव को 13-3 से हराया। पहले चरण में बजरंग ने अच्छा दांव लगाया और खासानोव को टैकल करते हुए 6-3 से पीछे कर दिया। दूसरे दौर में भी बजरंग ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर पकड़ बनाए रखी और 9-3 से बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया और 13-3 से जीत हासिल कर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अहमदाबाद पुलिस ने हार्दिक पटेल समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया
Next Article अनीता भाभी के घर पहुंचा फैन, मिलने से मना करने पर दी ये धमकी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सोमानी के नए एक्सपीरिएंस सेंटर में आयोजित हुई आर्किटेक्ट इवनिंग: डिज़ाइन और इनोवेशन पर चर्चा
metro
December 13, 2025
एबी इनबेव की आईसीसी के साथ साझेदारी
metro
December 13, 2025
सूफिया तनवीर का चमकदार आग़ाज़: “ना तेलुगोडु” से दक्षिण सिनेमा में नई पहचान
entertainment
December 12, 2025
कुनाल खेमू संग नेटफ्लिक्स की सिंगल पापा में दिखेंगी आयशा अहमद
entertainment
December 12, 2025

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?