मुंबई:कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का करियर काफी मुश्किलों के बाद अब ट्रैक पर आ गया है।अब हाल ही में कपिल, अरबाज खान के शो ‘पिंच’ में गेस्ट के तौर पर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई बातें बताईं। कपिल ने इस दौरान ये भी कहा कि वो अली असगर को ब्लॉक करना चाहते हैं।वजह पूछने पर उन्होंने झट से कहा कि वह उन्हें इसलिए ब्लॉक करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर अली ने शो क्यों छोड़ा और बोलते हुए वह अपने मजाकिया अंदाज़ में हंस पड़ते हैं।बता दें कि अली उन साथी कलाकारों में से एक थे जिन्होंने कपिल और सुनील ग्रोवर की लड़ाई के बीच कॉमिडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से नाता तोड़ लिया था।

