गोंडा:समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे और विवादित बयानों के लिए चर्चित विनोद कुमार सिंह ने एयर स्ट्राइक पर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से समझौता कर सेना ने खाली मकानों पर बम गिरा कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया है। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके शर्मनाक बयान का वीडियो वायरल हुआ है। सपा नेता पंडित सिंह नें सेना की कार्रवाई को झूठा बताया है। उन्होंने वायुसेना के एयर स्ट्राइक पर ही सवाल उठाये। विनोद सिंह ने आरोप लगाया भाजपा झूठ बोलने वालों की है पार्टी है। पंडित सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से बात करके खाली मकान पर गिरा दिया बम। स्ट्राइक में नहीं मरा कोई भी आतंकी। उन्होंने कहा वायुसेना नें नहीं किया कोई स्ट्राइक। पूर्व मंत्री आतंकियों की मौत की खबर को झुठला रहे हैं।

