सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना

Last updated: February 26, 2019 7:46 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने सोमवार को टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लिए। यह मुकाम हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 12 रनों की अपनी पारी के दौरान यह उपलब्धि दर्ज की। इस मैच में उत्तर प्रदेश ने पद्दुचेरि को 77 रनों से हराया। इसके साथ ही रैना ने 300 टी20 मैच भी पूरे कर लिए। वह महेंद्र सिंह धोनी (301) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। रैना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
32 वर्षीय रैना ने 300 टी20 मुकाबलों में 33.47 की औसत से 8001 रन बना लिए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना अभी छठे स्थान पर हैं। रैना ने अपने टी20 करियर में चार शतक भी लगाए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बनाने वाले बल्लेबाजों में वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (369 मैचों में) 12298 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर न्यू जीलैंड के ब्रैंडन मैकलम (370 मैचों में 9922 रन) बनाए हैं। वेस्ट इंडीज के कायरन पोलार्ड 8838 रनों (451 मैच) के साथ तीसरे और शोएब मलिक 8603 रन (340 मैच) के साथ चौथे नंबर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर 8111 रनों (259 मैच) के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें कप्तान विराट कोहली 7833 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे (कुल सातवें) नंबर पर हैं। कोहली ने 251 मैचों में 40.79 के औसत से ये रन बनाए हैं। कोहली ने चार सेंचुरी भी लगाई हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम 299 मैचों में 7795 रन हैं।
रैना अब जल्द ही इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) में चेन्नै सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। रैना ने 4985 रन बनाए हैं। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विधान से हटाया जाए आर्टिकल 370 और 35ए :रामदेव
Next Article अयोध्या विवाद पर सुनवाई आज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?