विशाखापत्तनम: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है। मैच का रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा और ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीत लिया। बता दें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 126 रन बनाए। 127 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं थी। उन्होंने तीसरे ओवर तक दो विकेट खो दिए थे। उसके बाद टीम ने संभलकर खेला और आखिरी ओवर में मौच जीत लिया।

