By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, 3 सूत्रीय प्रस्ताव पास
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, 3 सूत्रीय प्रस्ताव पास

Last updated: February 16, 2019 1:48 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में नेताओं को पुलवामा हमले के बारे में जानकारी दी गई। मीटिंग के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरा विपक्ष इस मामले में अपनी सेना और सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। वहीं, बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि कश्मीर की आम जनता राज्य में अमन चाहती है, वह देश के साथ खड़ी है। राज्य में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो सीमा पार से समर्थित आतंकियों की मदद करते हैं, ऐसे लोग कश्मीर के दुश्मन हैं। वे कश्मीर में अमन चैन नहीं चाहते हैं। देश आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
तोमर ने बताया कि बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सब एकजुट होकर आतंकवाद को उखाड़ फेंकेंगे। जम्मू-कश्मीर में अमन चैन पूरी तरह से बहाल होगा। अल्प सूचना पर दलों के नेता आए, इसका गृह मंत्री ने आभार जताया। सभी दलों के नेताओं ने मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस समेत विपक्ष सरकार के साथ
वहीं, कांग्रेस के नेता आजाद ने कहा, ‘हम देश की एकता, अखंडता के लिए सरकार और सुरक्षा बलों के साथ हैं। कश्मीर हो या देश का कोई दूसरा हिस्सा, कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन देती है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि वह पीएम से हमारी तरफ से निवेदन करें कि वह सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षों की मीटिंग बुलाकर विचार-विमर्श करें। इस बात का दूसरे दलों ने भी समर्थन दिया है।’
बैठक में प्रस्ताव पास
एक सरकारी बयान के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में एक प्रस्ताव भी पास किया।
1- इसके तहत 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई, जिसमें CRPF के 40 जवानों की मौत हो गई। प्रस्ताव में कहा गया, ‘देशवासियों के साथ हम इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।’
2- हम सीमा पार से समर्थन मिल रहे आतंकवाद के हर स्वरूप की निंदा करते हैं।
3- पिछले 3 दशकों से भारत सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। भारत में फैले आतंकवाद को सीमा पार से प्रोत्साहन मिल रहा है। भारत इन चुनौतियों का मिलकर मुकाबला कर रहा है। इस लड़ाई में पूरा देश एकसाथ है। हम आतंकवाद से लड़ाई में अपने सुरक्षा बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विरोध प्रदर्शन की वजह से मुंबई लोकल ठप
Next Article आतंक के सरपरस्तों को सजा जरूर मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?