ठाणे। तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल ठाणे वेस्ट द्वारा मेगा डेंटल चेकअप ड्राइव का आयोजन किया गया डेंटल चेकअप में शिशु ज्ञान मंदिर विद्यालय के कुल 128 बच्चों के दांतों का परिक्षण किया गया। प्रोग्राम की शुरुवात नमस्कार मंत्र से हुई। महिला मंडल ठाणे वेस्ट संयोजिका वनीता मेहता ने बताया कि डॉ अमोल स. लोगले, डॉ रिचा करवे लोगले ने सभी विद्यार्थियों के दांतो का परीक्षण किया। उनको रेगुलर चेकअप व अवेयरनेस के लिए बताया |डॉक्टर ने महिला मंडल के इस आर्गेनाइजेशन की प्रशंसा की और कहा कि ये मानव सेवा के लिए बहुत अच्छा प्रयास है। स्कूल की प्रिंसिपल व सभी टीचर का पूरा पूरा सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा अध्यक्ष श्रीमान देवीलाल जी श्रीश्रीमाल, मंत्री श्रीमान जितेन्द्र जी बरलोट ,ते यू प के अध्यक्ष श्रीमान कमलेश जी दुग्गड़, मंत्री अमृत जी श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष श्रीमान महेन्द्र जी पुनमिया, कमलेश जी चंडालिया, पंकज जी नोलखा,विनोद जी मेहता महिला मंडल संयोजिका वनिता मेहता ,सह संयोजिका संगीता जी चंडालिया,अलका जी श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष शीतल जी मुणोत, कन्यामण्ड प्रभारी पुष्पा जी श्रीश्रीमाल, कांता जी पुनमिया, जेठीबाई श्रीश्रीमाल का पूरा पूरा सहयोग रहा। विकास आच्छा ने कहा कि महिला मंडल के इस उपक्रम में विनोद मेहता का विशेष श्रम नियोजित हुआ।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ठाणे में डेंटल चेकअप ड्राइव
Leave a comment
Leave a comment