अवनीत कौर के फैंस के लिए कुछ खास आने वाला है! एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से एक खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अवनीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इमरान हाशमी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और साथ ही एक बड़े सरप्राइज का इशारा भी कर दिया। इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “गुजरी रात की कुछ यादें, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से ❤️ आपके लिए एक सरप्राइज इंतजार कर रहा है! फिल्म अब सिनेमाघरों में!”
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अवनीत के गाने की झलकियां अभी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। गाने की ऑफिशियल रिलीज से पहले ही फैंस इसके विजुअल्स शेयर कर रहे हैं और उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ऑनलाइन इस ट्रैक को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और खबरों की मानें तो यह गाना सोमवार, 30 नवंबर को रिलीज होने वाला है। ऐसे में फिल्म में अवनीत की मौजूदगी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
बादशाह और श्रेया घोषाल के साथ अपने सुपरहिट गाने ‘माहिया’ से धूम मचाने के बाद अवनीत अब ‘गनमास्टर G9’ में एक और धमाकेदार डांस नंबर के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए अवनीत अपने चिर-परिचित अंदाज, जबरदस्त एनर्जी, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और कातिलाना डांस मूव्स से इस एक्शन एंटरटेनर में रंग जमाती नजर आएंगी।
एक तरफ ‘गनमास्टर G9’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, तो दूसरी तरफ गाने की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। ऐसे में फैंस बेसब्री से अवनीत की इस मोस्ट अवेटेड परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर अवनीत ने अपने चाहने वालों के लिए कौन-सा सरप्राइज प्लान किया है!
‘माहिया’ की शानदार सफलता के बाद अवनीत लगातार नए-नए क्रिएटिव रास्ते तलाश रही हैं। म्यूजिक, डांस और फिल्मों के जरिए वह अपनी वर्सेटिलिटी का जलवा दिखा रही हैं और हर बार अपने अंदाज से दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश कर रही हैं।
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!

