करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और शनाया कपूर जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को स्टाइल करने के लिए मशहूर रिया कपूर अपने पिता अनिल कपूर के स्टाइलिश लुक्स के पीछे भी हैं। स्टार प्लस के गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में एक दिलचस्प बातचीत के दौरान 69 वर्षीय अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उनकी बेटी रिया ही उनकी पसंदीदा स्टाइलिस्ट हैं। उनके लिए अलग-अलग लुक्स तैयार करने से लेकर युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के साथ काम करने की सलाह देने तक, रिया उनके फैशन और स्टाइल का खास ख्याल रखती हैं।
यह बातचीत तब शुरू हुई जब कंटेस्टेंट दिव्यांशी ने बताया कि उनके और उनकी बहन के बीच अक्सर कपड़ों को लेकर लड़ाई होती है। उन्होंने अनिल कपूर से पूछा कि क्या सोनम और रिया के बीच भी ऐसा होता था? इस पर अनिल कपूर ने बताया कि दोनों बहनों के बीच कपड़ों को लेकर कभी लड़ाई नहीं हुई। उन्होंने दोनों के बचपन के दिलचस्प किस्से भी साझा किए। जहां सोनम को बचपन से ही सजने-संवरने का शौक था, वहीं रिया अपनी गुड़ियों को अलग-अलग अंदाज में तैयार करने में घंटों बिता देती थीं।
अनिल कपूर ने कहा, “सोनम को बचपन से ही सजने-संवरने का बहुत शौक रहा है। मुझे याद है कि रिया अपनी गुड़ियों को तैयार किया करती थी। वह घंटों उन पर अलग-अलग लुक्स आजमाती रहती थी और कभी थकती नहीं थी। आज भी वह बिल्कुल वैसी ही है। खुद ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में रहती है, लेकिन हम सभी को बताती है कि हमें क्या पहनना चाहिए! वह मुझे भी स्टाइल करती है। मैंने जिन युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के साथ काम किया है, उनमें से कई के नाम रिया ने ही सुझाए हैं। वह परफेक्शनिस्ट है। जब तक किसी लुक से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाती, तब तक अलग-अलग चीजें आजमाती रहती है। और जब सोनम और रिया साथ काम करती हैं, तो दोनों की जोड़ी कमाल की होती है।”
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।
69 की उम्र में अनिल कपूर के स्टाइलिश लुक्स के पीछे है बेटी रिया कपूर का हाथ, ‘इंडिया के टॉप 1%’ में किया खुलासा

