मुंबई। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ सफलतापूर्वक मनाया गया।
उपस्थित श्रावकों को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने कहा – आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत रूपी युगधर्म प्रदान किया। आचार्य महाप्रज्ञ जी की ऊर्जा का स्पर्श पाकर वह जन-जन तक फैलता रहा।
वर्तमान आचार्यवर अणुव्रत के आदर्शों को जनभोग्य बनाया है। सद्भाव, शक्ति और ऊर्जा से जीवन का सर्वांगीण रूप निखरता है। मानवता का मंगल करने वाला अणुव्रत सबके लिए मंगलकारी है।
प्रखर वक्ता साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में कहा – आज के दिन गुरुदेव तुलसी ने तेरापंथ के नए भविष्य की नींव रखी थी। सुयोग्य शिष्य मुनि नथमलजी को ‘महाप्रज्ञ’ अलंकरण प्रदान कर आचार्य श्री तुलसी ने संभावनाओं के मूर्त रूप में ढाला था।
अणुविभा के प्रमुख न्यासी श्री चाँदरतन दुगड़ ने अपने विचार प्रकट करते हुए मुंबई की धरा पर सबका स्वागत किया।
विचार प्रकट करते हुए साध्वी मुदितप्रभाजी, साध्वी लावण्यप्रभाजी, साध्वी कुन्दनप्रभाजी, साध्वी मधुरप्रभाजी ने आचार्य महाप्रज्ञ को संगीतमय श्रद्धा अर्पित की।
अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रतन दुगड़ ने ओजस्वी वक्तव्य दिया। मुख्य न्यासी श्री चांद रतन दुग्गड,अणुविभा के न्यासी श्री सुमतिचंद गोठी व अणुविभा के पूर्व अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत से हुआ। चेम्बूर तेममं ने गीत का संगान किया। समिति के अध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने अणुविभा के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का स्वागत किया, मंत्री श्री गणपत सोनी , अणुविभा कोषाध्यक्ष श्री विनोद कोठारी, उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंघवी, श्री ख्यालीलाल तातेड़, श्री सुरेन्द्र कोठारी, श्री लक्ष्मण कोठारी आदि ने उद्गार प्रकट किए। मंच संचालन डॉ. साध्वी योगक्षेमप्रभाजी ने कुशलतापूर्वक किया।
समारोह में अमृतवाणी के अध्यक्ष श्री मदनचंद्र दुग्गड, श्री निर्मलश्रीश्रीमाल, श्री गौतम डांगी, श्री रिंकू बाफना, श्री रोशन मेहता , श्री राजकुमारचपलोत, श्री राजू मेहता, श्री रमेश धोका, श्री भगवतीलाल धाकड़, श्री संदीप कोठारी,नरेंद्र तातेड,नवरत्न गन्ना, सुरेश राठौड़,सुनील इन्टोदिया, देवेंद्र लोढ़ा,राकेश बड़ाला,राकेश बोहरा,दिनेश धाकड़,शांति लाल बाफना, ललित लोढ़ा,किरण परमार,मुकेश मादरेचा, भेरूलाल सोनी सुमनचपलोत,
कंचन सोनी,अंजू कोठारी, ललीता सोनी,डोली बेद,रमेश राठौड़,रतन कच्छारा,भंवर दास जैन, हिमांशु गन्ना, सुशील हिरण, अरविन्द चोरड़िया,पूजा सियाल ,पिंकी लोढ़ा,ममता कच्छारा, मीना कोठारी, दीप्ति सोलंकी, पायल मांडोत आदि चेंबूर श्रावक समाज की विशेष रूप से उपस्थिती रही।
कार्यक्रम अत्यंत गरिमापूर्ण रहा। अंत में साध्वी श्री जी के मंगल पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ आभार मंत्री गणपत सोनी ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन योगक्षेम प्रभा जी ने किया।
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश

