रत्नाकर कुमार की प्रस्तुति में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया गाना, दामिनी यादव और नील स्टार की जोड़ी जमाएगी रंग
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने धमाकेदार गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी एक बार फिर नया तड़का लगाने को तैयार है। कंपनी के बैनर तले नया गाना ‘लइला पायल राजा पीतल के’ दर्शकों के बीच आ रहा है। गाने का टाइटल ही इतना दिलचस्प है कि इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, इसकी धुन और देसी अंदाज पर दर्शक झूमने के लिए तैयार हैं।
इस गाने को अपनी दमदार आवाज से सजाया है प्रतिभा राज ने। वीडियो में दामिनी यादव अपने शानदार अंदाज और अदाओं से जलवा बिखेरती नजर आएंगी, जबकि उनके साथ नील स्टार मेल फीचरिंग में दिखाई देंगे। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी हमेशा अपने दर्शकों के लिए कुछ नया और मनोरंजक लेकर आने की कोशिश करता है। ‘लइला पायल राजा पीतल के’ एक मस्तीभरा और शानदार गाना है। प्रतिभा राज ने इसे अपनी आवाज से खास बना दिया है। दामिनी यादव और नील स्टार की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। हमें उम्मीद है कि यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ेगा और सोशल मीडिया पर भी खूब धूम मचाएगा।”
गाने के बोल गौतम राय (काला नाग) ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। वीडियो को आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी निर्देशक आशीष सत्यार्थी ने संभाली है। इसकी सिनेमैटोग्राफी संतोष यादव और नवीन ने की है। कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने तैयार की है, जबकि प्रवीण यादव ने एडिटिंग और रोहित सिंह ने डीआई का काम किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है।
गायिका प्रतिभा राज ने कहा, “‘लइला पायल राजा पीतल के’ मेरे लिए बेहद खास गाना है। इसके बोल और म्यूजिक दोनों ही काफी मजेदार हैं। इसे गाते हुए मुझे बहुत आनंद आया। रत्नाकर कुमार जी ने इस गाने को शानदार तरीके से तैयार किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भोजपुरी संगीत प्रेमियों को मेरा यह गाना पसंद आएगा और वे इसकी धुन पर खूब झूमेंगे।” गाने में देसी मस्ती, चटपटे बोल और धमाकेदार म्यूजिक का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो भोजपुरी दर्शकों को रील्स बनाने पर भी मजबूर कर सकता है। प्रतिभा राज की आवाज, दामिनी यादव का अंदाज और नील स्टार की मौजूदगी इस गाने को खास बना रही है।अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘लइला पायल राजा पीतल के’ रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर कितना धमाल मचाता है। गाने का म्यूजिक केवल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर उपलब्ध होगा।
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’

