मुंबई। अंचल में कांदिवली, घाटकोपर, ठाणे एवं वाशी इन 4 परीक्षा केंद्रों पर प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 55 प्रशिक्षिकाओं ने परीक्षा दी। जिसमें 17 ने विज्ञ, 9 ने विशारद और 29 प्रशिक्षिकाओं ने स्नातक की परीक्षा दी। घाटकोपर केंद्र में मुंबई सभा अध्यक्ष श्रीमान सुरेंद्र जी कोठारी एवं ज्ञानशाला राष्ट्रीय प्रकोष्ठ समिति सदस्या श्रीमती रत्ना जी कोठारी की उपस्थिति में परीक्षा पत्र खोले गए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर मुंबई ज्ञानशाला की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। मुंबई आंचलिक संयोजिका श्रीमती राजश्री जी कच्छारा और समिति सदस्या निर्मला जी मेहता ठाणे केंद्र पर, मुंबई ज्ञानशाला सह संयोजिका शीतल जी सांखला कांदिवली केंद्र पर, समिति सदस्या वनिता जी धाकड़ घाटकोपर केंद्र पर एवं समिति सदस्या नयना जी धाकड़ एवं कामिनी जी बड़ाला वाशी केंद्र पर निरीक्षण हेतु पहुंचे।
सभी केंद्रों पर प्रशिक्षिकाओं ने पूरी प्रामाणिकता के साथ परीक्षाएं दी। इन परीक्षाओं के व्यवस्थित आयोजन में केंद्र व्यवस्थापक उषा जी सिंघवी, संगीता जी इन्टोदिया, रेखा जी सोनी, नीलू जी ढीलीवाल, वीणा जी सेठिया, संजय जी कटारिया, नीतू जी परमार एवं नीमा जी धोका का बहुत सहयोग रहा।
इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए पिछले 6 महीनों से लगातार कक्षाएं रखी गई। जिसमें कुसुम जी हिरण चेंबूर ने स्नातक, आशा जी कच्छारा दक्षिण मुंबई ने विशारद और ममता जी खाब्या घाटकोपर ने विज्ञ का अध्ययन कराया और साथ ही प्रशिक्षिकाओं को परीक्षा के लिए भी बहुत अच्छे से तैयारी करवाई।
मुंबई अंचल में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन, 55 प्रशिक्षिकाओं ने लिया भाग

