मुंबई। प्रेक्षावाहिनी अशोक नगर कांदिवली द्वारा प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशानुसार 30 सितंबर 2026 को प्रेक्षाध्यान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान दिवस का आयोजन प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी गार्डन अशोक नगर कांदिवली मुंबई में सायं 4 से 5:45 बजे तक किया गया। जिसमें 45 साधिकाओं ने भाग लिया।।
त्रिपदी वंदना वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रेक्षागीत प्रशिक्षिकाओं द्वारा किया गया तथा ध्यान का प्रयोग श्रीमती विमलाजी दुगड (संवाहिका) ने करवाया।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने प्रेक्षा प्रवचन दिया तत्पश्चात श्रीमती विमलाजी दुगड ने प्रेक्षा APP एवं शिविर की जानकारी दी। प्रेक्षा फाऊंडेशन की गतिविधियों के बारे में और लाडनूँ, सिरियारी शिविर की जानकारी दी गयी। और अंत में संक्षिप्त वक्तव्य एवं अनुभव इलाबेन, कविता बेन चंचल बेन भारती बेन द्वारा संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कांदिवली (अशोक नगर) में प्रेक्षाध्यान दिवस का आयोजन

