बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर फाउंडेशन की ओर से निर्माणाधीन जीतो विहार धाम के सेवार्थ पैलेस ग्राउंड्स गेट नंबर-4 में ‘जीतो डिवाइन जैमिंग’ का आयोजन किया गया। संगीत, भक्ति और सेवा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं परिवार शामिल हुए। नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष विमल कटारिया ने कहा कि 11 विहार धाम के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह फंडरेजिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 90 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई। महामंत्री विजय सिंघवी ने ‘वन सिटी, वन रिदम, वन भक्ति’ का संदेश देते हुए आयोजन को सेवा और भक्ति से जोड़ने का प्रयास बताया।
वैष्णोदेवी ग्रुप–मिलांज वन टाइटल स्पॉन्सर रहा। मधुसूदन बाहेती एवं विमल कटारिया परिवार का मंच पर सम्मान किया गया। पावर्ड बाय स्पॉन्सर के रूप में सुरेश गन्ना परिवार–जुआरी काइनेटिक्स (एसएसके ग्रुप) ने सहयोग दिया। प्लैटिनम स्पॉन्सर दिनेश पी. जैन (पालरेचा) परिवार, कमलेश अजमेरा परिवार, गौतम बाफना परिवार–फ्यूचरा सिंक्स दैट थिंक तथा भंवरलाल एवं जीतमल वेदमूथा परिवार–पूनम इलेक्ट्रिकल्स एंड अप्लायंसेज एलएलपी रहे। को-स्पॉन्सर संपतराज एवं गिरीश कोठारी परिवार–जीपी वेंचर्स, प्रकाश बाबेल परिवार–प्रकाश ज्वेलर्स एंड डायमंड तथा विकास गुलेच्छा परिवार–रैंक ग्रुप रहे।
विहार धाम के लाभार्थियों में दिनेश सिपानी परिवार–आर.के. सिपानी फाउंडेशन, संपतराज एवं गिरीश कोठारी परिवार–जीपी वेंचर्स तथा राकेश कुमार सुराणा परिवार–राकेश एजेंसी का सहयोग रहा। बाबूलाल जी, अशोक रांका–रांका स्टील्स एवं महेश पाइप्स एंड हार्डवेयर के योगदान के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में भाविक मेहता ने ऊर्जावान प्रस्तुति देते हुए जैन समाज की एकता और साधु-साध्वियों के विहार एवं वैयावृत्य में सहयोग का संदेश दिया। प्रसिद्ध संगीतकारों की भगवान महावीर एवं जैन धर्म पर आधारित भक्ति प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। युवा एवं समाजजन भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन शौरभ जैन ने किया। अंत में लकी ड्रॉ के विजेताओं का सम्मान किया गया।
आयोजन संयोजक प्रवीण चौहान तथा सहसंयोजक राकेश पोखरणा, कैलाश संकलेचा, रितेश भंडारी एवं प्रदीप जैन के प्रयासों की सराहना की गई। प्रवीण चौहान ने सभी स्पॉन्सर्स, अतिथियों, कलाकारों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रवीण बाफना–चेयरमैन, जीतो केकेजी जोन, श्री प्रवीण शाह – डायरेक्टर, जीतो एपेक्स, पुष्पक जैन, प्रकाश सिंघवी–पूर्व चेयरमैन जीतो बेंगलुरु, इंदर बोहरा–पूर्व चेयरमैन जीतो बेंगलुरु नॉर्थ, श्रीमती लक्ष्मी जी बाफना – जेएलडब्लू चेयरपर्सन, अनिश भोजानी–चेयरपर्सन जीतो यूथ विंग बेंगलुरु नॉर्थ, चिराग कटारिया–वैष्णोदेवी मिलांज, रमेश बोहरा–जेटीएफ वाइस प्रेसिडेंट, गौतम सोलंकी, पुखराज मेहता, महेंद्र रांका, सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संगीत, भक्ति और सेवा के संदेश के साथ आयोजित यह संध्या यादगार बनी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

