सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जब परफेक्ट बहू का सामना हुआ सिरफिरे घरवालों से, तो मचा धमाल; ‘नई नवेली’ का ट्रेलर आउट!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जब परफेक्ट बहू का सामना हुआ सिरफिरे घरवालों से, तो मचा धमाल; ‘नई नवेली’ का ट्रेलर आउट!

Last updated: September 30, 2026 8:16 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो ने आज नई नवेली का ट्रेलर रिलीज़ किया, और इस फ़िल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह “भाभी डायन है” वाला रहस्य उम्मीदों से परे एक धमाकेदार और मनोरंजक सफ़र में बदल जाता है। फ़िल्म में मोहिनी का किरदार निभाने वाली यामी गौतम धर के अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नज़र आने वाली हैं। ये फ़िल्म एक नई और आदर्श बहू, एक अतरंगी परिवार और एक ऐसे राज की कहानी है, जो घर की दहलीज पार कर कोसों दूर तक जाती है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी, और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी, और आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई नई नवेली की कहानी मेरठ पर आधारित है, जो भारत की अपनी फ़ैंटेसी फ़ैमिली-एंटरटेनर फ़िल्म है। यह फ़िल्म जबरदस्त हंसी-मजाक, पारिवारिक उथल-पुथल, अनसुलझे रहस्यों और धमाकेदार एक्शन की ऐसी जुगलबंदी है, जो पर्दे पर एक शानदार उत्सव जैसा अनुभव पेश करने वाली है। जी.वी. प्रकाश कुमार के संगीत से सजी यह फ़िल्म दशहरे के ठीक पहले 16 अक्टूबर, 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है।

https://www.instagram.com/reel/Dd6aUNNMjop/?stkn=MTZlOXExd3BtdXFpcg==

इस फ़िल्म का ट्रेलर दर्शकों को अवस्थी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जहाँ परिवार की नई बहू, मोहिनी के आने के बाद ऐसे कई सवाल सामने आते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है। एक सामान्य भारतीय परिवार के जाने-पहचाने माहौल में रंग-बिरंगे किरदार, उन सबकी अलग-अलग राय और शादी की तमाम रस्मों से शुरू होने वाला सिलसिला धीरे-धीरे दर्शकों की सोच से परे और हैरान करने वाली दुनिया के दरवाजे खोल देता है। यामी गौतम धर इस फ़िल्म की सबसे अहम कड़ी हैं और नई नवेली का ट्रेलर भी दर्शकों के मन में आगे की कहानी जानने की इच्छा जगाता है। दशहरे के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म की कहानी बिल्कुल अलग है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

इस मौके पर फ़िल्म के निर्देशक, बालाजी मोहन ने कहा, “सच कहूं तो ‘नई नवेली’ मेरे लिए इसलिए खास है क्योंकि इसकी शुरुआत एक ऐसे परिवार से होती है जो बिल्कुल अपना-सा लगता है, जिसमें वो तमाम नोक-झोंक, अपनी राय और अजीबोगरीब पागलपन हैं जो हर घर में देखने को मिलता है। लेकिन फिर यह कहानी सोच से परे एक ऐसा मोड़ लेती है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाकर उन्हें हैरान कर देगी। फ़िल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार हैं, और सबने अपनी अनोखी अदाकारी से अपने-अपने किरदार में जान डाल दिया है, जबकि मोहिनी के किरदार में यामी का अपनापन, रहस्यमयी अंदाज़ और चुलबुलापन दर्शकों का दिल जीत लेगा। हमने घर-परिवार की इन जानी-पहचानी बातों को बड़े ही भव्य और अनोखे रूप में पेश किया है, साथ ही कॉमेडी का तड़का शुरू से आखिर तक बरकरार रखा है। मुझे बेहद खुशी है और उसे लम्हे का बेसब्री से इंतजार है, जब दर्शक इस बार दशहरे के मौके पर मेरी पहली फ़िल्म फिल्म और इस शानदार, काल्पनिक दुनिया का बड़े पर्दे पर आनंद लेंगे।”

मोहिनी का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए यामी गौतम धर ने कहा, “मोहिनी का किरदार मुझे इसलिए पसंद आया क्योंकि वो वैसी नहीं है जैसी दर्शक उम्मीद करते हैं। उसमें एक अपनापन और जानी-पहचानी सी बात है, पर साथ ही एक ऐसा गहरा राज भी छुपा है जो धीरे-धीरे सामने आता है। नई नवेली ने मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जो परिवार, हँसी-मज़ाक, जज़्बातों, जादुई दुनिया और धमाकेदार एक्शन के बीच आसानी से ढल जाती है, फिर भी दिल से अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है। बालाजी सर, आनंद सर, हिमांशु, कलर येलो की टीम और एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ के साथ काम करने का अनुभव शानदार। मैं इस बार दशहरे के मौके पर दर्शकों को मोहिनी से रूबरू कराने और उन्हें इस अनोखे सफर पर ले जाने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।”

नई नवेली का हो रहा है सिनेमा में गृह प्रवेश, 16 अक्टूबर को देखिए, अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली में एकट्ठा हुए विपक्षी दलों के नेता, इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव आयोग के खिलाफ ‘जंग’ का ऐलान
Next Article “थोड़ी घबराहट और ढेर सारी मस्ती”: अनिल कपूर ने दिखाई ‘इंडिया के टॉप 1%’ की तैयारियों की झलक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गणेश महोत्सव 2026 में पल्स ने परंपरा और तकनीक को साथ लाया, ‘पल्स से अर्पण, बप्पा को समर्पण’
Mumbai / Maharshtra
September 30, 2026
मानखुर्द-शिवाजी नगर के स्थानीय संघर्ष रंग लाया, प्रदूषण फैलाने वाली SMS कंपनी 2027 में होगी बंदः अबू आसिम आजमी
Mumbai / Maharshtra
September 30, 2026
बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज ने ‘मक्कल कावलन’ की रिलीज़ डेट का किया ऐलान, 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी फिल्म
entertainment
September 30, 2026
प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षा ध्यान योग साधना केंद्र अशोक नगर कांदिवली द्वारा  ध्यान दिवस के उपलक्ष में सुन्दर कार्यक्रम का आयोजन
social
September 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?