मुंबई। भारत जैन महामंडल महिला विंग की अध्यक्ष सीए तरुणा बोहरा की अध्यक्षता में बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क का विशेष कार्यक्रम जुहू स्थित थाइम एंड व्हिस्क रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती शीतल साँखला रहीं। कार्यक्रम में लगभग 50-55 महिला उद्यमियों एवं व्यवसाय से जुड़ी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों का नाम-पट्टी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी बहनों ने अपने व्यवसाय, उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की।
इसके बाद प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर उत्पाद एवं व्यवसाय के प्रचार-प्रसार, सामाजिक माध्यमों पर प्रभावी उपस्थिति, विपणन, ब्रांड निर्माण और ग्राहक तक पहुंच जैसे विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। समूहों में बहनों ने अपने अनुभव और रचनात्मक सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में लुसीरा ज्वेलरी की संस्थापक श्रीमती वंदना जैन का विशेष सहयोग रहा। वहीं स्टूडियो रेरे की श्रीमती साक्षी मेहता ने वेन्यू पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बिज़ कनेक्ट टीम की डिंपल लोधा, सीमा सिंघवी, विद्या वडाला, रेखा चोरडिया एवं सपना वडालमिया का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर सीए तरुणा बोहरा ने कहा कि महिलाओं के लिए केवल व्यवसाय करना ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ना, अनुभव साझा करना और सामूहिक रूप से आगे बढ़ना भी महत्वपूर्ण है। बिज़ कनेक्ट का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर आपसी जुड़ाव, सहयोग और विकास के अवसर तैयार करना है।
बहनों की शानदार प्रस्तुतियों और सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का समापन नए व्यावसायिक संपर्कों, सकारात्मक ऊर्जा और साथ मिलकर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हुआ।
यह न्यूज डिंपल लोढ़ा ने दी
भारत जैन महामंडल महिला विंग द्वारा बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क का सफल आयोजन

