सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘लव लॉटरी’ का दूसरा सॉन्ग ‘बेवफा’ रिलीज, प्यार में मिले धोखे और टूटते भरोसे को इमोशनल अंदाज़ में करता है बयां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘लव लॉटरी’ का दूसरा सॉन्ग ‘बेवफा’ रिलीज, प्यार में मिले धोखे और टूटते भरोसे को इमोशनल अंदाज़ में करता है बयां

Last updated: September 21, 2026 11:40 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर आगामी हिंदी फिल्म ‘लव लॉटरी’ की रिलीज की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती रही है। फिल्म के पहले गाने ‘नजर लग जाएगी’ के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘बेवफा’ रिलीज कर दिया है। यह फिल्म दो प्रेमियों के आपसी प्रेम, विवाह और रिश्ते में मिलने वाले धोखे पर आधारित है ऐसे में यह गाना इस फिल्म का बेहद जरूरी हिस्सा है जो रिश्तों में टूटते भरोसे और दर्द को आवाज देता है और भावनात्मक पहलू को सामने लाता है।
‘बेवफा’ अपने शीर्षक के अनुरूप रिश्ते में आई दरार, धोखे और भरोसा टूटने के दर्द को बयां करता हुआ एक जज्बाती गाना है। फिल्म की कहानी में प्यार और रिश्तों के साथ-साथ धोखे, शक और कानूनी लड़ाई जैसे कई पहलू देखने को मिलते हैं, ऐसे में यह गीत कहानी के भावनात्मक पक्ष को और गहराई देता है। इस गाने को उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। जज़्बातों को प्रेरित करने वाले इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं अरविन्द पांडे ने और आवाज दी है कृष्ण बेउरा ने जबकि संगीतबद्ध किया है वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे ने।
‘लव लॉटरी’ की कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है, जहां प्यार और शादी के बीच पैदा हुआ अविश्वास धीरे-धीरे एक गंभीर कानूनी और आपराधिक मामले का रूप ले लेता है। भरनी वर्मा की रहस्यमय मौत के बाद कार्तिक सक्सेना शक के घेरे में आ जाता है और इसके बाद शुरू होती है सच की तलाश और अदालत में चलने वाली जटिल कानूनी लड़ाई।
फिल्म का पहला गाना ‘नजर लग जाएगी’ अगस्त के अंत में रिलीज हुआ था, जिसमें अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की केमिस्ट्री के साथ उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस देखने को मिली थीं। अब ‘बेवफा’ के जरिए फिल्म में इनके बीच रिश्तों और भावनाओं से जुड़े एकदम विपरीत पहलू को दर्शकों के सामने रखा गया है जो काफी रोचक है और फिल्म के रिलीज से पहले दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने वाला है।
निर्देशक अरविंद पांडे के मुताबिक, “‘बेवफा’ फिल्म की कहानी के भावनात्मक पक्ष को सामने लाने वाला एक जरूरी गीत है। ‘लव लॉटरी’ में हमने रिश्तों के अलग-अलग रंगों को दिखाने की कोशिश की है और यह गाना उसी सफर का हिस्सा है। इसमें प्यार के साथ-साथ उस दर्द और अकेलेपन को महसूस किया जा सकता है, जो विश्वास टूटने के बाद पैदा होता है चाहे वह पति पत्नी के बीच का विश्वास जो या प्रेमी प्रेमिका के बीच का भरोसा। हमें उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को कहानी से भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल होगा।”
निर्माता कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ ने कहा, “‘लव लॉटरी’ सिर्फ एक सस्पेंस थ्रिलर नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों और उनसे जुड़े भावनात्मक संघर्ष को भी महत्वपूर्ण जगह दी गई है। ‘बेवफा’ इसी भावनात्मक पहलू को दर्शकों के सामने लेकर आता है। हमारी कोशिश रही है कि फिल्म का हर गीत कहानी से जुड़ा हो और दर्शकों को कहानी से भटकने का मौका ना दे। हमें उम्मीद है कि दर्शक ‘बेवफा’ को पसंद करेंगे।”
फिल्म ‘लव लॉटरी’ में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है, जबकि कहानी और लेखन अंकुर खत्री ने किया है। फिल्म का निर्माण कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ ने सिनेमा-गंज फिल्म्स के बैनर तले किया है।
‘लव लॉटरी’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
Next Article भारतीय तटरक्षक बल के साथ तेयुप दक्षिण मुंबई की पर्यावरण संरक्षण में सार्थक पहल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

भारतीय तटरक्षक बल के साथ तेयुप दक्षिण मुंबई की पर्यावरण संरक्षण में सार्थक पहल
Mumbai / Maharshtra
September 21, 2026
दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?