सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पालघर में अणुव्रत समिति ने मनाया ‘व्रत चेतना दिवस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

पालघर में अणुव्रत समिति ने मनाया ‘व्रत चेतना दिवस

Last updated: September 13, 2026 2:06 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • प्रबोधन प्रतियोगिता का सर्टिफिकेट वितरण एवं अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का हुआ अनावरण

पालघर। अणुव्रत समिति, पालघर के तत्वावधान में पर्युषण पर्व का पांचवां दिन ‘व्रत चेतना दिवस’ के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुबह और शाम दो विशेष सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों व श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सुबह का सत्र: बच्चों की प्रस्तुति और आध्यात्मिक मार्गदर्शन
सुबह के प्रथम सत्र का शुभारंभ अणुव्रत समिति के अध्यक्ष हितेश सिंघवी के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद ट्विंकल स्टार इंग्लिश हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सुमधुर स्वर में अणुव्रत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित उपासक श्री परेशजी भंडारी एवं उपासक श्री विनोदजी बड़ाला ने व्रत और संयम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को पाथेय प्रदान किया। इस सत्र का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन जयेशजी राठौड़ द्वारा किया गया।
सायंकालीन सत्र: प्रतिभा सम्मान और बैनर अनावरण
सायंकालीन दूसरे सत्र की शुरुआत अणुव्रत समिति की सह-मंत्री सविता सिंघवी, सह-मंत्री खुशी बोराणा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परमार एवं कार्यकारिणी सदस्य खूबिलाल सिंघवी द्वारा अणुव्रत गीत के संगान के साथ हुई।
इसके उपरांत गत वर्ष आयोजित अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के सफल परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष धर्मेशजी सिंघवी, मंत्री हितेशजी बदमिया, महिला मंडल अध्यक्षा रंजन तलेसरा, मंत्री राजश्री शाह, तेयुप अध्यक्ष आकाश राठौड़ एवं मंत्री विक्रम बाफना द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह के समापन पर आगामी 1 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले ‘अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह’ के आधिकारिक बैनर का गरिमामय अनावरण किया गया।
दोनों ही सत्रों में अणुव्रत समिति के सदस्यों सहित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद और स्थानीय श्रावक समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दक्षिण मुंबई में जाप दिवस पर गूंजा नवकार मंत्र, साधना से आत्मशुद्धि का संदेश
Next Article गन्ने के खेत से निकली नीलगाय ने पूर्व प्रधान पर किया हमला, मौके पर मौत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?