सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

Last updated: September 12, 2026 5:13 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

‘द पैराडाइज़’ को फ़िल्म के मैसिव स्केल की वजह से “स्लम्स की बाहुबली” का टैग मिल रहा है। फ़िल्म को लेकर ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है, और टीज़र से लेकर इसके दो गानों “आया शेर” और “येशनागुला” तक, अब तक रिलीज़ हुए हर एसेट को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही, नेचुरल स्टार नानी ने ऑडियंस को यह भरोसा भी दिलाया है कि वे उन्हें हल्के में बिल्कुल नहीं ले रहे, खासकर फ़िल्म के आने वाले एसेट्स को लेकर। उन्होंने कहा, “मैं ऑडियंस को हल्के में नहीं ले रहा हूं।”_

नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज़’ साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट की जा रही यह फिल्म नानी के साथ की जा रही दूसरी फिल्म है। इससे पहले इनको एक्टर-डायरेक्टर की सुपरहिट जोड़ी ‘दसरा’जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी है। वहीं, बात करें ‘द पैराडाइज़’ की तो फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है, इसने समय समय पर अपने गानों और टीजर रिलीज़ के साथ दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है। फिल्म में नानी का अवतार बेहद अलग और कभी न देखा गया होने वाला है। इस तरह से फिल्म अपनी रिलीज़ के साथ रॉ इंटेंसिटी, मास एनर्जी, और एक नए अंदाज़ को स्क्रीन पर पेश करने वाली है।

इन सभी चीजों के बीच नेचुरल स्टार नानी ने एक बात साफ की है कि 24 सितंबर को फिल्म की रिलीज से पहले कोई ट्रेडिशनल ट्रेलर लॉन्च नहीं किया जाने वाला है। किसी भी अपवाह के उड़ने से पहले मीडिया से बात करते हुए नानी ने साफ किया कि यह फैसला क्वालिटी के प्रति एक कमिटमेंट की वजह से लिया गया है और न की किसी तरह की लापरवाही की वजह से। अगस्त में फिल्म की टीजर रिलीज होने के बाद से बहुत से इंडस्ट्री में मौजूद लोगों का मानना था की फिल्म को काफी बज मिला है, लेकिन नानी ने यह साफ कर दिया है कि ट्रेलर ना रिलीज करने के पीछे फिल्म को लेकर बने हाइप पर यकीन करना नहीं है।

*नानी ने साफ करते हुए कहा है कि,* “द पैराडाइज का कोई ट्रेलर नहीं होगा। किसी ने कहा था कि अगर हम अभी से प्रमोशन भी नहीं करें, तो फिल्म के पास इतनी हाइप है कि वह उसे बनाए रख सकती है। लेकिन मैं दर्शकों को हल्के में नहीं ले रहा हूं।”

*उन्होंने यह भी बताया कि* एक ऐसा कट तैयार करना जो फ़िल्म के साथ इंसाफ़ करने जैसा है, क्योंकि ये चल रहे क्रिटिकल पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क को रोकने जैसा होगा। उन्होंने आगे कहा, “इतनी सारी टीमें अभी एक क्वालिटी फ़िल्म डिलीवर करने के लिए मेहनत कर रही हैं। अगर हम अभी ट्रेलर देते हैं, तो उसे स्टेलर होना चाहिए। ऐसा करने के लिए, हमें कुछ दिनों के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन को रोकना होगा। हम भी छह रहे थे कि हम एक अच्छा ट्रेलर रिलीज़ करें, लेकिन माहौल को देखते हुए, हमने इसे रिलीज़ न करने का फैसला लिया।”

फिल्म के बड़े पैमाने पर रिलीज़ और उसकी पहुंच के बारे में बात करते हुए नानी ने यह भी बताया कि टीम प्रोजेक्ट की मल्टी-लैंग्वेज डिस्ट्रीब्यूशन को किस नजर से देखती है। जहां मल्टी-लिंगुअल रिलीज़ेज़ को आज के सिनेमा मार्केट में अक्सर भारी-भरकम तरीके से प्रमोट किया जाता है, वहीं नानी ने अपनी टारगेट ऑडियंस और फ़िल्म की रीजनल पहुंच को लेकर एक ग्राउंडेड नज़रिया सामने रखा है। उन्होंने कहा, “हम इसे पैन-इंडिया फिल्म नहीं कहना चाहते। तेलुगु के साथ-साथ यह कुछ दूसरी भाषाओं में भी रिलीज होगी। तेलुगु हमारे लिए बिना किसी शक सबसे बड़ा टारगेट है और मुझे उम्मीद है कि दूसरी भाषाओं के दर्शक भी ‘द पैराडाइज’ को देखें और इसे उतना ही एंजॉय करें।”

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। शानदार डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े कल्चरल फेनोमेनन के रूप में सामने आ रही है, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
Next Article महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत चेतन दिवस पर अणुव्रत समिति मुंबई की ठाणे में कर्मों की गहराई से आत्मशुद्धि तक, महावीर की साधना का मर्म समझाया
social
September 12, 2026
महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026
सभी में हो व्रत चेतना का विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?