मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान मे अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026: ठाणे में जिला स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को तेरापंथ सभाभवन ठाणे में गरिमामय व सफल आयोजन किया जिसमें 10 स्कुल और 2 पाठशाला के प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
“स्वार्थ की दीवार का ढहना ही परिवार है !” के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन महातपस्वी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री कुलदीप कुमार जी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के सानिध्य मे संपन्न हुआ मुनि श्री ने फरमाया बच्चों में नैतिकता, सद्भावना, सहकारिता की भावना का विकास हो। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कलात्मक रचनात्मकता के विकास के साथ-साथ अणुव्रत के नैतिक जीवन-मूल्यों व संस्कारों का बीजारोपण करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत से सामूहिक मंगलाचरण हुआ। अणुव्रत समिति, ठाणे के जाॅन प्रभारी श्रीमान रतनजी कच्छारा ने अणुव्रत नियम का वाचन किया जाॅन प्रभारी श्रीमती विमला जी हिरण ने पधारे हुऐ अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष श्रीमान रमेशजी सोनी , वरिष्ठउपाध्यक्ष श्रीमान मनोहर जी कच्छारा, ऐ सी सी महाराष्ट्र प्रभारी तरुणाजी कोठारी, महिला मंडल ठाणा अध्यक्षा श्रीमति संगीता जी चंडालिया, ज्ञान शाला ठाणे कि प्रभारी वनिता जी मेहता अणुव्रत समिति ठाणा के पदाधिकारी , पेरेंट्स सभी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया ! तथा ACC 2026 के उद्देश्यों एवं अणुव्रत के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
संचालन अनुव्रत समिति मुंबई के सहमंत्री श्रीमान कमलेश जी दुग्गड ने किया! महाराष्ट्र प्रभारी तरूणा जी ने सभी अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट मे ठाणा ओर भायंदर के स्कुल के बच्चो को मोटिवेशन किया अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष श्रीमान रमेश जी सोनी ने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया और आगे भी ऐसे क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में भाग लेते रहे महिला मंडल ठाणे कि अध्यक्ष संगीता जी चंण्डालिया ने अणुव्रत के प्रति अपने विचार रखे। भायंदर से ऐसीसी मे भाग लेने वाले बच्चों को लाने में विशेष सहयोग रहा क्षत्रिय सहसंयोजक भायंदर कविता जी बेगानी का।
स्कूल स्तर से चयनित होकर आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर चित्रकला, निबंध, भाषण स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सफल संयोजन में कार्यक्रम संयोजक श्रीमान भंवर दास वैष्णव जैन सह सयोंजक सुभाष जी हिंगड, श्रीमान प्रवीण जी डांगी , विशेष सहयोग रहा।
सह संयोजक कल्पनाजी जैन, सुखिया जी मांडोत , कार्यक्रम में उपास्थिती सीमाजी सांखला, सुमनजी नवलखा अणुव्रत समिति ठाणे कि टिम व अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सह- सयोंजक सुभाष जी हिंगड,प्रवीण जी डांगी ने सभी अतिथियों, सहयोग प्रदान करने वाले संयोजकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति विशेष आभार ज्ञापित किया।
अणुव्रत समिति ठाणे ने राज्य स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो से सम्मान व बधाई देते हुए आगामी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ठाणे का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अंत मे मुनि श्री मुकुल कुमार जी ने मगल पाठ से कार्यक्रम का समापन किया।


