कुब्रा सैत ने एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज़ से फैंस का मनोरंजन किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने माथे के बीच वाले हिस्से में ‘मैग्नेटिक फ़ोर्स’ की खोज करती नजर आ रही हैं। इस छोटे से वीडियो में आप देखेंगे कि एक साधारण से प्रयोग के रूप में शुरू हुआ यह पल जल्द ही उनके मजेदार रिएक्शंस की वजह से बेहद मनोरंजक बन जाता है। वीडियो में कुब्रा अपने माथे के बीचों-बीच एक चाबी रखती दिखाई देती हैं। जब वह वहीं टिक जाती है, तो वह हैरान रह जाती हैं। इस अप्रत्याशित नतीजे से उत्साहित होकर वह बार-बार इसे आजमाती हैं और कैमरे पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड करती हैं। आप देखेंगे कि उनकी जिज्ञासा और स्वाभाविक हास्य ने इस वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया है।
इस वीडियो को साझा करते हुए कुब्रा ने कैप्शन में लिखा है, “दिमाग के बीचों-बीच चुंबकीय शक्ति रखने वाली महिलाओं से पंगा मत लेना।” इसी के साथ ही उन्होंने कुछ मजेदार इमोजी भी जोड़े। फिलहाल यह हल्का-फुल्का पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने लगा है। फैंस को उनकी यह अनोखी खोज और उसे प्रस्तुत करने का मजेदार अंदाज़ काफी पसंद आया है। वैसे कुब्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ऐसे ही सहज और रिलेटेबल पल साझा करती रहती हैं, जो दर्शकों के साथ तुरंत जुड़ जाते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुब्रा को उनके हालिया प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ में शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना मिल रही है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज़ ‘फर्जी 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के साथ अपने लोकप्रिय किरदार सायरा के रूप में वापसी करनेवाली हैं। इस चर्चित क्राइम थ्रिलर के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
https://www.instagram.com/reel/Dcu05ApogMi/?igsi=ZHJrNXQzYWcyN2Nn
कुब्रा सैत ने की ‘मैग्नेटिक फ़ोर्स’ की खोज, उनके मजेदार रिएक्शंस ने जीता फैंस का दिल

