सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन

Last updated: September 2, 2026 1:15 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा | 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026

नई दिल्ली। तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के प्रथम दिवस 25 अगस्त 2026 को GN Group of Institutes, Greater Noida में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्रदान के महत्व, प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से मानव जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन श्री बिशन लाल गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली उद्बोधन से सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नेत्रदान के महत्व को समझाते हुए सभी को इस महान सेवा कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. प्रविंद्र बांगड़ जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नेत्रदान जैसे मानवीय एवं सामाजिक कार्य के प्रति अपना समर्थन और भावनाएँ प्रकट कीं। कार्यक्रम के विशेष वक्ता श्री मोहन सिंह , Eye Bank In-charge, Santosh Eye Hospital, ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्रदान से संबंधित विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने नेत्रदान की प्रक्रिया, इसकी उपयोगिता तथा इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने स्वयं के नेत्रदान संकल्प एवं सेवा-यात्रा का अनुभव साझा करते हुए अपने समर्पण की जानकारी दी, जिससे उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विशेष प्रेरणा मिली। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन के पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं Eye Donation Pledge Form भरेंगे तथा अपने परिवारजनों एवं मित्रों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करेंगे। परिषद के उपाध्यक्ष श्री विनय लिंगा ने भी उपस्थित सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेत्रदान प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी और एक नई आशा लाई जा सकती है। परिषद की सहभागिता कार्यक्रम में परिषद की ओर से- उपाध्यक्ष श्री विनय लिंगा, नेत्रदान प्रभारी श्री प्रतीक चिंडालिया, सह प्रभारी श्री जितेन्द्र दुगड़, सह प्रभारी श्री पारस सिंघी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन श्री बी. एल. गुप्ता जी द्वारा परिषद के सदस्यों का पुरस्कृत कर के सम्मान भी किया गया। वहीं, तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली द्वारा चेयरमैन श्री बी. एल. गुप्ता , डायरेक्टर श्री डॉ. प्रविंद्र बांगड़ एवं विशेष वक्ता श्री मोहन सिंह का शॉल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में नेत्रदान प्रभारी श्री प्रतीक चिंडालिया ने सभी अतिथियों, विशेष वक्ता, चेयरमैन एवं डायरेक्टर महोदय, शिक्षकों तथा सभी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता एवं संकल्प की भावना उत्पन्न हुई। “आपकी आँखें, किसी की रोशनी – नेत्रदान करें, मानवता का दीप जलाएँ!”
नेत्रदान प्रभारी, प्रतीक चिंडालिया , नेत्रदान सह प्रभारी पारस सिंघी जितेन्द्र दुगड़ समाचार दीपक नाहर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कुब्रा सैत ने की ‘मैग्नेटिक फ़ोर्स’ की खोज, उनके मजेदार रिएक्शंस ने जीता फैंस का दिल
Next Article हम और हमारा धर्म संघ’ विषय पर विशेष कार्यशाला संपन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला
social
September 2, 2026
हम और हमारा धर्म संघ’ विषय पर विशेष कार्यशाला संपन्न
social
September 2, 2026
कुब्रा सैत ने की ‘मैग्नेटिक फ़ोर्स’ की खोज, उनके मजेदार रिएक्शंस ने जीता फैंस का दिल
entertainment
September 2, 2026
ज्ञानशाला दिवस का आयोजन पर्वत पाटीया ज्ञानशाला
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?