By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सार संभाल यात्रा में तेयुप दक्षिण मुंबई ने प्रस्तुत की संगठनात्मक सक्रियता एवं युवा शक्ति की झलक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सार संभाल यात्रा में तेयुप दक्षिण मुंबई ने प्रस्तुत की संगठनात्मक सक्रियता एवं युवा शक्ति की झलक

Last updated: August 23, 2026 9:39 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • अभातेयुप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन यात्रा का आयोजन

मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन एवं तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के तत्वावधान में 20 अगस्त 2026 को दोपहर में महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी, दक्षिण मुंबई में सार संभाल यात्रा के अंतर्गत संगठन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वीश्री मंजूरेखाजी एवं सहवर्ती साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
सार संभाल यात्रा के लिए दक्षिण मुंबई पधारे अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (द्वितीय) श्री अभिनंदन नाहटा। इस अवसर पर मुंबई सार संभाल परिषदों की यात्रा सहयोजक श्री महेश परमार एवं श्री अर्जुन सोनी, अभातेयुप से महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश जोनल कॉर्डिनेटर श्री कमलेश भंसाली, शाखा प्रभारी एवं राष्ट्रीय किशोर मंडल प्रभारी श्री मयंक धाकड़ तथा अभातेयुप सदस्य श्री मनीष रांका की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। नितेश धाकड़, दर्शन डागलिया, पूरण चपलोत एवं मिखिल डागलिया ने विजय गीत का संगान किया। अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनंदन नाहटा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कराया।
तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमित सुराणा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए अभातेयुप के सभी पदाधिकारियों, तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रावक समाज का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वे प्रत्येक कार्यक्रम को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए उसे युवाओं को संघ से जोड़ने एवं उनमें संस्कारों का निर्माण करने के अवसर के रूप में देखते हैं। उन्होंने आगामी नेत्रदान पखवाड़ा एवं मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) सहित विभिन्न आयामों की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। तेयुप दक्षिण मुंबई मंत्री श्रेयांस मुनोत ने वर्ष 2026 के अब तक के कार्यकाल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण अभातेयुप टीम के समक्ष प्रस्तुत किया। तत्पश्चात तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई संयोजक आर्यन निम्जा ने किशोर मंडल द्वारा अब तक किए गए कार्यों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अल्प अवधि में तेयुप एवं किशोर मंडल दक्षिण मुंबई द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सदन ने ओम अर्हम् की सामूहिक ध्वनि से सराहना की।
इस अवसर पर आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन अध्यक्ष श्री कुंदनमल धाकड़, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई अध्यक्ष श्री देवेंद्र डागलिया, निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुरेश डागलिया एवं तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई अध्यक्षा श्रीमती लतिका डागलिया ने अपने विचार व्यक्त किए तथा समस्त तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई की ओर से अभातेयुप टीम का दक्षिण मुंबई की धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अभातेयुप महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश जोनल कॉर्डिनेटर श्री कमलेश भंसाली एवं शाखा प्रभारी श्री मयंक धाकड़ ने अपने वक्तव्य में तेयुप दक्षिण मुंबई की सक्रियता एवं कार्यशैली की सराहना की। तत्पश्चात अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनंदन नाहटा ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य से उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने अभातेयुप के आगामी आयामों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने तथा सेवा, संस्कार एवं संगठन के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनंदन नाहटा ने तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमित सुराणा को अभातेयुप के विशेष चमचमाते बैज से अलंकृत किया। सार संभाल यात्रा के दौरान तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा आगामी एवं वर्तमान सामाजिक-सांस्कृतिक आयामों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की गई। इसी क्रम में नेत्रदान पखवाड़ा एवं जैन संस्कार विधि आधारित रक्षाबंधन कार्यशाला के बैनर का अनावरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन मंत्री श्री लक्ष्मीलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष श्री गणपत डागलिया की विशेष उपस्थिति रही। सार संभाल यात्रा का कुशल संचालन तेयुप दक्षिण मुंबई मंत्री श्रेयांस मुनोत ने किया तथा आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष रौनक धाकड़ ने किया।
समाचार प्रेषक नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अभातेयुप की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में भव्य व सफल आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अभातेयुप की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में भव्य व सफल आयोजन
social
August 23, 2026
रक्षाबंधन कार्यशाला : आत्मरक्षा, संस्कार एवं त्याग की प्रेरणादायी प्रस्तुति
social
August 23, 2026
प्रेक्षाध्यान देता है अभिनव जीवन शैली
social
August 23, 2026
दीपिका पादुकोण पूरी कहानी सुने बिना नहीं करतीं कभी किसी फिल्म के लिए कमिटमेंट
entertainment
August 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?