नेरुल (नवी मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (ABTYP) के केंद्रीय नेतृत्व की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में अत्यंत उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफल आयोजन संपन्न हुआ।
मंच की गरिमा: कार्यक्रम के दौरान मंच पर अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अभिनंदन जी नाहटा, युवा वाहिनी सहप्रभारी और शाखा प्रभारी श्री अर्जुन जी सोनी, TTF राष्ट्रीय सह-प्रभारी (ग्रीन ब्रिगेड) श्री सौरभ जी सुराणा, अभातेयुप के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मुंबई प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री श्री महेश जी बाफना, नेरुल सभा मंत्री श्री अशोक जी धोका, तेयुप अध्यक्ष श्री मनोज जी बडाला एवं महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा जी सोनी मंचासीन रहे।
कार्यों की सराहना एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन:
तेयुप नेरुल के मंत्री श्री सुरेश छाजेड द्वारा विगत दो महीनों में हुए उत्कृष्ट कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अभिनंदन जी नाहटा ने नेरुल शाखा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ‘सीपीएस’ (CPS) प्रोटोकॉल के तहत आयोजित इस सुव्यवस्थित बैठक और शानदार मंच संचालन को सराहा। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए एक बहुत ही मार्मिक बात कही कि, “हमें सभी कार्य करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन हम जो भी कुछ कार्य हाथ में लें, उसे इतने अच्छे से करें कि वह सर्वश्रेष्ठ (Best) हो जाए।”
युवा वाहिनी का संकल्प:
श्री नाहटा एवं केंद्रीय टीम के ओजस्वी उद्बोधन से प्रेरित होकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। युवाओं ने सीपीएस (CPS) और ‘युवा वाहिनी’ से जुड़ने के प्रति गहरी जागरूकता दिखाई और परम पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में सेवा का मौका प्राप्त करने हेतु ‘युवा वाहिनी’ से जुड़ने का दृढ़ संकल्प लिया।
पदाधिकारियों की उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में तेरापंथ धर्मसंघ की चारों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रमुख उपस्थित महानुभाव:
तेरापंथ युवक परिषद्: अध्यक्ष श्री मनोज जी बडाला, मंत्री श्री सुरेश छाजेड, उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंघवी, सह-मंत्री श्री सतीश बाफना, संगठन मंत्री श्री नितेश सांखला, महेंद्र मेहता एवं सदस्य श्री अंशुल टुकलिया।
निवर्तमान अध्यक्ष एवं संरक्षक: निवर्तमान अध्यक्ष श्री दिनेश जी कावड़िया, संरक्षक श्री धनराज जी सोनी, श्री रमेश जी मादरेचा, श्री कांति जी कोठारी और श्री प्रकाश जी बोहरा।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा: मंत्री श्री अशोक जी धोका, श्री प्रवीण जी चंडालिया, श्री मुकेश जी बोहरा एवं श्री संजय जी श्रीश्रीमाल।
तेरापंथ महिला मंडल: अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा जी सोनी, मीडिया प्रभारी श्रीमती हिना छाजेड़, एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती शीतल ओस्तवाल।
तेरापंथ किशोर मंडल: किशोर मंडल से श्री हर्ष मादरेचा , श्री रिंकेश टुकलिया एवं श्री यश ओस्तवाल।
संपूर्ण कार्यक्रम संघ प्रभावना और युवा चेतना को जागृत करने वाला सिद्ध हुआ।
– प्रस्तुतकर्ता:
सुरेश छाजेड (मंत्री)
तेरापंथ युवक परिषद्, नेरुल
(सेवा • संस्कार • संगठन)
अभातेयुप की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में भव्य व सफल आयोजन
Highlights
- युवाओं ने लिया 'युवा वाहिनी' से जुड़ने का संकल्प, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की CPS प्रोटोकॉल व सुव्यवस्थित आयोजन की जमकर सराहना नेरुल

