By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बड़े म्यूजिक एल्बम के दौर की याद दिलाता है ‘प्रेम कीटाणु’ का शानदार साउंडट्रैक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

बड़े म्यूजिक एल्बम के दौर की याद दिलाता है ‘प्रेम कीटाणु’ का शानदार साउंडट्रैक

Last updated: August 21, 2026 9:40 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंबे समय बाद ऐसा लग रहा है कि कोई हिंदी फिल्म अपने म्यूजिक को लेकर इतनी बड़ी और खास नजर आ रही है। ‘प्रेम कीटाणु’ के टीजर में इसकी झलक “उंडी बुंडी” गाने के साथ देखने को मिलती है। यह एक मजेदार, हाई-एनर्जी गाना है, जो पहली ही झलक में अपनी अलग पहचान बना लेता है।
“उंडी बुंडी” में एक यंग, कैची और पूरी तरह बॉलीवुड वाला फील है, ऐसा म्यूजिक जो कॉलेज की मस्ती, दोस्ती, प्यार और दिल टूटने जैसे एहसासों के लिए बिल्कुल फिट बैठता है। और “उंडी बुंडी” तो सिर्फ शुरुआत है। ‘प्रेम कीटाणु’ के सात गानों वाले एल्बम में कई बड़े सिंगर्स की शानदार लाइन-अप देखने को मिलेगी, जिसमें सचेत टंडन, परंपरा टंडन, बी प्राक, अरमान मलिक, पापोन, जुबिन नौटियाल, मधुर शर्मा, अल्तमश फरीदी, शशि सुमन और बृजेश शांडिल्य शामिल हैं। एल्बम में रैपर्स लिटिल भाटिया और मेज़म्यूजिक भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे।
फिल्म के म्यूजिक को सचेत-परंपरा, अंकर पाठक, राहुल मिश्रा, द रिश और शशि सुमन ने कंपोज किया है, जबकि गानों के बोल कुणाल वर्मा, सचिन उमर्तोष, प्रिंस दुबे, संदीप सिंह सरदारा और मीर ने लिखे हैं।
अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म युवाओं के एक ग्रुप की कहानी है, जो दोस्ती, पहला प्यार, एकतरफा प्यार और दिल टूटने जैसे एहसासों से गुजरते हैं। फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय मुख्य भूमिकाओं में हैं।
‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘एस्पिरेंट्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के बाद कार्की ‘प्रेम कीटाणु’ के साथ बिल्कुल अलग जोनर में नजर आ रहे हैं। इस बार निर्देशक कुछ हल्का, यंग और एंटरटेनिंग लेकर आ रहे हैं।
यह फिल्म गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली प्रोडक्शन भी है। गौरव वर्मा इससे पहले रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ अपने कार्यकाल के दौरान ‘डार्लिंग्स’, ‘भक्षक’, ‘जवान’ और ‘बदला’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। सात गानों और इतने बड़े सिंगर्स के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ उस दौर की याद दिलाती है, जब किसी बॉलीवुड फिल्म की पहचान में उसका म्यूजिक एल्बम भी उतनी ही अहम भूमिका निभाता था। और अगर “उंडी बुंडी” को देखकर अंदाजा लगाया जाए, तो ‘प्रेम कीटाणु’ शायद बॉलीवुड म्यूजिक के उस पुराने जादू को एक बार फिर वापस ला सकती है।
‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘गर्ल डैड’ क्लब: शाहरुख, यश, विराट कोहली और वो सुपरस्टार्स जो अपनी बेटियों पर जान छिड़कते हैं
Next Article मुंबई में खुला भारत का पहला फुजीफिल्म हाउस ऑफ फोटोग्राफी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अहिंसा, संयम और व्यसनमुक्त जीवन से आत्मकल्याण का मार्ग : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 21, 2026
दशहरा पर सिनेमाघरों में छाएगी ‘ नई नवेली’, यामी गौतम धर की फैंटेसी फैमिली फिल्म 16 अक्टूबर को होगी रिलीज!
entertainment
August 21, 2026
मुंबई में खुला भारत का पहला फुजीफिल्म हाउस ऑफ फोटोग्राफी
Mumbai / Maharshtra
August 21, 2026
‘गर्ल डैड’ क्लब: शाहरुख, यश, विराट कोहली और वो सुपरस्टार्स जो अपनी बेटियों पर जान छिड़कते हैं
entertainment
August 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?