बोइसर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित “उपनिषद – 2” कार्यक्रम के अंतर्गत तेरापंथ कन्या मंडल, बोईसर द्वारा ‘Anand Vridhashram Seva Trust’ में सेवा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवा हेतु कन्यामंडल की 8 कन्या, प्रभारी, सहप्रभारी और 7 महिला मंडल सदस्य उपस्थित हुए।
वृद्धाश्रम कि मैनेजर मनीषाजी ने सभी का स्वागत किया और वृद्धाश्रम की जानकारी दी। Age is just a number ऐसा कहकर उन्होंने बताया कि ये यहाँ उपस्थित सभी वृद्ध युवक युवतियों के जैसे मनोरंजन करते हैं, हसी खुशी रहते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत ‘नमस्कार महामंत्र’ से कि गई। कन्यामंडल एवं प्रभारी द्वारा मंगलाचरण में अणुव्रत गीत का संगान किया। महिला मंडल परामर्शक करुणाजी ढालावत ने सभी को उपनिषद-2 और तेरापंथ कन्या मंडल की जानकारी दी। बोईसर की कन्या मंडल संयोजिका भाविका ने कहा हम कन्या आपका आशीर्वाद लेने और समय बिताना चाहते हैं। आप हमारी वह नींव हैं जिनके पास ऐसा अनुभव का खजाना जो हमें किताब में भी नहीं मिलता है। कोमल बोराणा कन्या मंडल प्रभारी बोईसर (प्रभारी) ने सभी वृद्धों के साथ कन्या, महिला मंडल को गेम्स खिलाया। पासिंग-द-पास गेम में जो भी आउट हुए उन्होंने बहुत सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी, किसी डांस किया, किसी ने भजन गाया, अनुभव व्यक्त किया, कविता बोली।
सभी को खूब आनंद आया। अंत में सभी मिलकर ग्रुप डांस किया – ‘यु ही कट जाएगा सफर साथ चलने से…’
सभी को फ्रूट, बिस्कीट, नास्ता और चॉकलेट दी और सबके आशीर्वाद लिए। अंत में एक ग्रुप फोटो ली जो एक लाईफटाइम मेमोरी बन गई। इस मुलाकात ने सभी कन्याओं के मन में सेवा, संवेदना, करुणा एवं सद्भावना के भाव को और अधिक गहरा किया। वृद्ध आश्रम के मैनेजर श्रीमती मनीषा जी ने बहुत ही अच्छी तरह से कन्या मंडल महिला मंडल को पूरी जानकारी दी बड़े बुजुर्गों के पास में बैठने उनसे अनुभव सीखने का बहुत कुछ सीखने को मिला ये जानकारी मीडिया प्रभारी साहिल सोलंकी बोईसर ने दी।
बोइसर महिला मंडल ने किया “उपनिषद-2” का आयोजन

