चेन्नई | अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, चेन्नई द्वारा मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में दिनांक 16 अगस्त 2026 को MBDD – Mega Blood Donation Drive के अंतर्गत ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ अभियान के बैनर का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। ‘ MBDD Mega Blood Donation Drive का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
इस अवसर पर अभातेयुप उपाध्यक्ष प्रथम श्री अनंत बागरेचा, युवा गौरव श्री भरत मरलेचा, तेयुप चेन्नई अध्यक्ष श्री कोमल डागा, मंत्री श्री श्रीकांत चोरड़िया,तेयुप के पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण,अभातेयुप साथी श्री विकास कोठारी, साथ ही JTN के प्रतिनिधि श्री संतोष सेठिया एवं कई गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।
MBDD ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ बैनर अनावरण समारोह

