By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वंदना से प्राप्त होता है निर्जरा का लाभ : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

वंदना से प्राप्त होता है निर्जरा का लाभ : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: August 19, 2026 12:08 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के प्रदान किए उत्तर

लाडनूं । करीब 37 वर्षों बाद जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ का दूसरा योगक्षेम वर्ष तेरापंथ की राजधानी के रूप में विख्यात लाडनूं नगर में स्थित जैन विश्व भारती परिसर में तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में सानंद गतिमान है। नित नवीन आयोजनों का क्रम भी जारी है। धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों से सम्पूर्ण वातावरण अध्यात्ममय बना हुआ है। हजारों-हजारों की संख्या में श्रद्धालु निरंतर अपने आराध्य के निकट सेवा, दर्शन व उपासना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आचार्यश्री भी चतुर्विध धर्मसंघ को नित नवीन प्रेरणा आगमों के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं।
नित्य की भांति मंगलवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि प्रश्न किया गया कि वन्दना से जीव क्या प्राप्त करता है? आगमकार ने उत्तर प्रदान करते हुए कहा कि षड् आवश्यक में तीसरा आवश्यक वन्दना है। पंचपरमेष्ठि वंदना में  अर्हत, सिद्धों, आचार्यों, उपाध्यायों व साधुओं को वंदन किया गया है। पंचपद वंदना चलती है। गुरु की वंदना भी की जाती है। वन्दना यदि विधिपूर्वक की जाती है, भक्तिपूर्वक की जाती है तो बहुत ही अच्छी बात होती है। हमारी परंपरा है कि आचार्य जिस दिशा में होते हैं, बहिर्विहारी साधु-साध्वियां उस दिशा में मुंह कर वंदना करते हैं। सामने गुरु न हों तो भी जिस दिशा में गुरु हैं, उस दिशा में मुंह कर वंदना की जाती है। आचार्यश्री ने कहा कि और तो आचार्य भी अपने से रत्नाधिकों को वंदना करते हैं। मैंने आचार्यश्री तुलसी को देखा, वे रत्नाधिक संतों को सड़क पर ही नीचे विराजकर वंदना करते थे।
पैर में माथा लगाकर वंदना करना भक्ति की कितनी बड़ी बात होती है। वन्दना करना भक्ति और विनय का प्रयोग है। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी आचार्य बनने के बाद भी अपने आचार्य को (आचार्यश्री तुलसी) को वंदना करके ही प्रवचन में पधारते थे। गुरु को वंदना कर और उनसे आज्ञा प्राप्त कर ही कही जाना आदि बहुत शिष्टता की बात होती है। वन्दना अनेक रूपों में भी हो सकती है। वंदना से जीव नीच गोत्र कर्म का क्षय करता है। जाति, कुल, बल, रूप, तपस्या, लाभ श्रुत, ऐश्वर्य ये भी प्राप्त होते हैं, लेकिन कहा गया कि ये सभी जिसे प्राप्त हो उसे उसका मद नहीं करना चाहिए। जाति से कोई उच्च हो तो उसका घमण्ड नहीं होना चाहिए। बल का भी मद नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार रूप, तपस्या, लाभ और ऐश्वर्य के भी अहंकार से बचने का प्रयास होना चाहिए। वन्दना करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वन्दना करने वाले के प्रति अनुकूलता रहती है। उसके पुण्य का इतना प्रभाव होता है कि जनता में भी उनका प्रभाव हो जाता है। उनकी लोकप्रियता हो जाती है। उनकी आज्ञा का कोई लंघन नहीं करता। वंदना करने से अहंकार भी क्षीण होता है। विनय की भावना होनी चाहिए। वन्दना करने से स्वयं को भी बहुत लाभ मिलता है। सामान्य रूप से भी वंदन-व्यवहार चलता है। माता-पिता, बड़े भाई, गुरु की वंदना की जाती है। भले कोई ऊंचा पद प्राप्त कर ले, किन्तु वह अपनी मां के सामने तो बेटा ही होता है। यह संसार की भी मानों शिष्ट रीति-रिवाज है। वंदना से निर्जरा का भी लाभ प्राप्त हो सकता है और इससे भी लाभ उठाने का प्रयास होना चाहिए। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के उत्तर प्रदान किए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में परिषद सार सम्भाल यात्रा
Next Article मुकेश छाबड़ा और बॉस्को मार्टिस ने लॉन्च किया ‘द बिग ब्रेक’, भारत का पहला डिजिटल टैलेंट हंट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोइसर महिला मंडल ने किया “उपनिषद-2” का आयोजन
social
August 19, 2026
ए.आर. रहमान, सोनू निगम और हीर के साथ एक्सपीरियंस करें ‘तबस्सुम’, ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स ने शेयर किया एक्सटेंडेड वर्जन
entertainment
August 19, 2026
MBDD ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ बैनर अनावरण समारोह
social
August 19, 2026
‘गर्ल डैड’ क्लब: शाहरुख, यश, विराट कोहली और वो सुपरस्टार्स जो अपनी बेटियों पर जान छिड़कते हैं
entertainment
August 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?