मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में जैन संस्कार विधि से शिशोदा निवासी श्रीमती दिव्या रोनक धाकड़ की 9 की तपस्या का तप सम्पूर्ति अनुष्ठान दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे गिरगांव स्थित उनके निवास स्थान पर श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
जैन संस्कारक एवं उपासक अशोक बरलोटा द्वारा सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तपस्विनी दिव्या रोनक धाकड़ का मौली एवं कुमकुम से वर्धापन किया गया। संस्कारक द्वारा जैन संस्कार विधि के निर्धारित विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार के साथ तप सम्पूर्ति अनुष्ठान संपन्न करवाया गया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने तपस्विनी दिव्या रोनक धाकड़ की 9 की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उन्हें मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही, उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों में जैन संस्कार विधि को अपनाकर संस्कारमय वातावरण निर्मित करने की पहल की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
दक्षिण मुंबई सभा के उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़ एवं तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराना ने समस्त तेरापंथ समाज, दक्षिण मुंबई की ओर से तपस्विनी दिव्या रोनक धाकड़ की 9 की तपस्या की हार्दिक अनुमोदना की तथा उनके तपोबल की प्रशंसा करते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर तपस्विनी एवं परिवारजनों द्वारा संकल्प स्वीकार किए गए तथा तपस्या की अनुमोदना की गई। उपस्थित तेरापंथ समाज, दक्षिण मुंबई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भी तपस्विनी को तपस्या की हार्दिक अनुमोदना एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
तपस्विनी के परिवारजनों ने जैन संस्कार विधि के माध्यम से तप सम्पूर्ति अनुष्ठान संपन्न करवाने के लिए संस्कारक एवं तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ के उच्चारण के साथ हुआ। समाचार प्रेषक नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया।
दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दिव्या रोनक धाकड़ का तप सम्पूर्ति अनुष्ठान

