मुंबई। भारत जैन महामंडल के मार्गदर्शन में यूथ विंग द्वारा मुंबई में एक भव्य यूथ कॉन्सर्ट “वंदे जैनम” का भव्य आयोजन शनिवार 22 अगस्त 2026 को, शाम 6 बजे से मुंबई के घाटकोपर स्थित आराध्य भक्ति पार्क डोम, पुलिस हॉकी ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में जैन धर्म के संस्कार और देशभक्ति का जज़्बा बढ़ाना है।
कॉन्सर्ट में जैन भजन, देशभक्ति गीत और आधुनिक म्यूजिक का फ्यूजन पेश किया जाएगा।आज का युवा शांति और ऊर्जा दोनों चाहता है, और “वंदे जैनम” द्वारा इसी सोच को सुरों में पिरोने की कोशिश है।
इस बार कॉन्सर्ट की सबसे खास बात – “ड्रग-फ्री मुंबई” अभियान को सपोर्ट करना है । मंच से युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध गायक *ऋषभ जैन संभव जैन* के साथ युवा म्यूजिक बैंड परफॉर्म करेंगे। पूज्य गुरुदेवश्री नम्रमुनि जी महाराज साहब का आशीर्वाद आयोजन के लिए प्रेरणादायी है ।
कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर्स इस परकार हैं- PRINCIPAL SPONSOR – RUNWAL GROUP and Family के श्री सुभाष जी रुनवाल, TITLE SPONSOR- SKY GOLD & DIAMONDS के श्री मंगेश जी चौहान, POWERED BY – ORBIS GLOBAL के श्री वरुण जी बाफना, IN ASSOCIATION WITH – SUNRISE के श्री B C जी जैन, TICKET SPONSOR- NH STUDIOZ के श्री नरेंद्र जी हिरावत, DIGITAL SPONSOR –
NICE – Insurance Landmark के श्री गणपत जी डागलिया, XYLO BAND SPONSOR – UNIQUE JEWELS PVT. LTD. के श्री अशोक जी बोहरा, VENUE PARTNER – PARASDHAM, OUTDOOR PARTNER – BRIGHT OUTDOOR MEDIA LIMITED के श्री योगेश जी लखानी तथा ASSOCIATES PARTNERS – के सी जैन जी, श्री चम्पालाल जी वर्धन, श्री जुगराज जी बोहरा, श्री मनोहर जी पारेख, श्री अनिल जी खीवेंसरा आदि हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल तातेड़ ,महामंत्री श्री बाबूलाल बाफना के मार्गदर्शन में कोषाध्यक्ष श्री सुरेश आंचलिया , लेडीज विंग अध्यक्षा तरुणा जी बोहरा मंत्री आशा जी बड़ाला सक्रिय हैं।
कार्यक्रम के संयोजना में यूथ विंग युवा अध्यक्ष श्री भूपेश कोठारी मंत्री अमित रांका और सोमिल भावसार, कुमार बोहरा , प्रसन्न पामेचा, पारस कोठारी, अनिल पामेचा, दीपक समदरिया, नरेश चपलोत, नितिन बोहरा,सौरभ बोरदिया,पैलेस मेहता, विकास कोठारी,राहुल कोठारी, राजेश कोठारी,जितेंद्र परमार, भगवती कोठारी, राजेश भटेवरा,देवेंद्र कोठारी,सुनील मेहता, भरत जैन, सुनील वडालमिया, हरेश जैन, कुशल गांधी, विजय धाकड़ सहित सम्पूर्ण युवा टीम तैयारियो को अंतिम रूप देने के लिए प्रयासरत हैं।
शांति, देशभक्ति और ड्रग-फ्री मुंबई के संदेशों के साथ भारत जैन महामंडल का “वंदे जैनम” यूथ कॉन्सर्ट का आयोजन 22 अगस्त को

