मुंबई। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत रविवार 2अगस्त को शासनश्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी, शासन श्री साध्वी श्री मंजु प्रभा जी दक्षिण मुंबई , शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी वाशी, साध्वी श्री निर्वाण श्री जी चेम्बूर के सानिध्य में महाप्रज्ञ फाउंडेशन साउथ मुंबई भिक्षु महाश्रमण फाऊंडेशन वाशी Signature Park तेरापंथ भवन चेंबूर इन सभी जगह पर *ELEVATE कार्यक्रमआयोजित किया।
जिसमें साध्वी श्री जी ने नशा मुक्ति पर उद्बोधन प्रदान किया।मंत्र दीक्षा के शुभ अवसर बच्चों की विशेष उपस्थिति थी।बच्चों को नशे से होने वाले नुक़सान के बारे में बताया ।
जीवन में नशा नहीं करने के संकल्प कराये गये।11.30 बजे माननीय प्रधान मंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र जी मोदी लाइव ऑन लाइन लाइव पधार कर “नशा मुक्त का संकल्प व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर मनकी बात की और विशेष कर युवकों को हेरोइन ,भांग , तंबाकू , शराब आदि से दूर रहने की अपील की!
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया युवा फॉर विकसित भारत इस कार्यक्रम में अनुविभा अणुव्रत समिति सरकार के साथ सहयोगी संस्था के रूप में जुड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।इसी संदर्भ मे आप सभी की सहभागिता से प्रोग्राम की गरिमा बढ़ी।वाशी में अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश सोनी , महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता , वाशी सभा अध्यक्ष पंकज चण्डालिया, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के अध्यक्ष कमलेश बोहरा , क्षेत्रीय संयोजक महावीर सोनी , परिषद अध्यक्ष adv. ललित चंडालिया , मंत्री विकास जी खीवेसरा पनवेल सभाध्यक्ष चत्तर मेहता , महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटी खाँटेड भिक्षु जोन संयोजिका नम्रता खाँटेड नेरुल परिषद अध्यक्ष मनोज बडला ने अपने विचार रखे। भारत जैन महामंडल के महामंत्री बाबूलाल बापना , फाउंडेशन महामंत्री गौतम कोठारी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बडाला, अमृत खाँटेड, अणुव्रत समिति वरिष्ठ उपाध्याय मनोहर कछारा,जॉन प्रभारी रतन कछारा, संगठन मंत्री देवेंद्र लोढ़ा , मुंबई सभा उपाध्यक्ष ललित बोहरा, शांतिलाल जी सिंघवी, पवनजी परमार, राजूजी कावड़िया, विमलजी श्रीमाल, सुरेशजी बापना सहसंयोजक नितेश बाफना ,सभा मंत्री प्रवीण चौरडिया कोषाध्यक्ष विकास मेहता परिषद कोषाध्यक्ष विजेंद्र मेहता TPF उपाध्यक्ष रंजीतजी खाँटेड, जॉन सह संयोजिका सुरभि गोखरू एवं ज्ञान शाला प्रशक्षिकाएँ ,सोनू दुग्गड, हेमंत रांका, हितेश बाफना उपस्थित थे।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा , सभी ट्रस्ट्रो , अणुव्रत समिति मुंबई , क्षेत्रीय समितियों, ज्ञान शाला , महिला मंडल आदि सभी श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद खाँटेड, निलेश कोठारी, विमल कोठारी, शंकर कोठारी, शुभकरण बाफना, कमल डांगी, हरीश गादिया, जितेंद्र सिंघवी, राकेश चंडालिया कार्यक्रम का सफल संचालन वाशी परिषद के मंत्री विकास खीवेसरा, व भिक्षु जॉन सहसंयोजिका हर्षा लोढ़ा ने किया। दक्षिण मुंबई में गणपत डागलिया संयोजक नरेंद्र जैन मुनोत व पूरी अणुव्रत टीम,चेंबूर में मंत्री गणपत सोनी, पर्यावरण महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका,सुशील हिरण, वह चेम्बूर क्षेत्रीय संयोजक व उनकी पूरी टीम कार्यक्रम की सफलता में सभी का सहयोग रहा।

