मुंबई । घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक विशेष इंश्योरेंस जागरूकता कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनी, सचिव नारायण पुरोहित, सुरेश राठौड़, प्रकाश कच्छारा, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल बाफना एवं उनकी पूरी टीम ने नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के चेयरमैन श्री गणपत डागलिया तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिराग डागलिया को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्वेलर्स व्यापारियों के बीच इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने व्यापार और परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए सही इंश्योरेंस की जानकारी देना था।
अपने संबोधन में चिराग डागलिया ने ज्वेलर्स ब्लॉक इंश्योरेंस, स्वास्थ्य इंश्योरेंस, जीवन इंश्योरेंस, कारखाना इंश्योरेंस, यात्रा इंश्योरेंस सहित विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यापारी के लिए अपने व्यापार, माल, स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा हेतु उचित इंश्योरेंस लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वास्तविक दावों के उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि सही इंश्योरेंस कठिन परिस्थितियों में बड़े आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है।
इसके पश्चात गणपत डागलिया ने अपने 42 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए व्यापारियों को जोखिम प्रबंधन, सही इंश्योरेंस योजना तथा दावा निपटान प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों का सरल एवं व्यावहारिक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रम व्यापारियों को सही निर्णय लेने तथा अपने व्यापार को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिया का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा व्यापारियों के हित में उपयोगी जानकारी साझा करने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क पिछले 42 वर्षों से इंश्योरेंस एवं जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय सेवाएँ प्रदान कर रहा है। संस्था ने 30,000 से अधिक ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है, 300 से अधिक पुरस्कार प्राप्त किए हैं तथा 12,000 से अधिक दावों के सफल निपटारे के माध्यम से देश-विदेश के ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं। इस अवसर पर नितिन केडिया , दीपक दलवी शंकर ठक्कर , सुधीर पेडनेकर, अदीप वेर्णेकर, रुपेश , अमोल , आशीष सोनी , जगदीश सोनी,पियुष दास , जयेश जरीवाला, जगदीश मालवीय, रोशन वर्मा , लक्ष्मण प्रजापत , बाबुलाल बड़ाला आदि उपस्थित थे।
नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
Highlights
- वर्तमान में बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं से सतर्कता के लिए डागलिया ने किया जागरूक

