मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में चातुर्मासार्थ युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रबुद्ध सुशिष्या शासन श्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी एवं सहवर्ती शासन श्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी आदि ठाणा-5 का भव्य एवं विशाल रैली के साथ मंगल प्रवेश हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने जयघोष के साथ साध्वीवृंद का भावभीना स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ, जिसके पश्चात तेरापंथ महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई अपने मंगल उद्बोधन में शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी ने कहा कि आज विभिन्न नगरों से समागत श्रावक-श्राविकाओं में जो श्रद्धा, उत्साह एवं धर्म के प्रति समर्पण का भाव दिखाई दे रहा है, वह परम पूज्य आचार्य प्रवर के आशीर्वाद एवं तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली परंपरा का परिणाम है।
उन्होंने सभी से चातुर्मास में रात्रि भोजन त्याग, सचित्त एवं जमीकंद का परित्याग तथा तेला, अठाई, मासखमण आदि तपस्याओं एवं धर्माराधना को उत्साहपूर्वक अपनाने का आह्वान किया शासन श्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी ने अपने संबोधन में कहा कि तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों में संघ सेवा के प्रति जो उत्साह, समर्पण एवं कार्यभावना दिखाई देती है, वही तेरापंथ धर्मसंघ की वास्तविक शक्ति और गौरव है। उन्होंने सभी को चातुर्मास को आत्मविकास एवं आध्यात्मिक साधना का श्रेष्ठ अवसर बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर साध्वी मंजुरेखाजी, साध्वी उदितप्रभाजी, साध्वी निर्भयप्रभाजी एवं साध्वी चेलनाश्रीजी ने प्रेरणादायी गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत भाषण के क्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, तेरापंथ सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमित सुराणा, मंत्री श्रेयांस मुनोत, पंच मंडल सदस्य किशनलाल डागलिया तथा तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई की अध्यक्षा लतिका डागलिया ने अपने स्वागत उद्गार व्यक्त किए।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड, अणुव्रत विश्व भारती से रोशन मेहता, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री अंकुर लुनिया एवं जोनल कॉर्डिनेटर कमलेश भंसाली की गरिमामयी उपस्थिति में संयम सुपर मैराथन के बैनर का अनावरण भी किया गया।
घाटकोपर सभा के अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू बडाला , एवं दक्षिण मुंबई से दिनेश धाकड़, रौनक धाकड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में कन्या मंडल द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी नाटिका ने सभी को सामाजिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया। ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं ने अभिभावकों से अपने बच्चों को ज्ञानशाला से जोड़ने का आग्रह किया।
मालचंद भंसाली ने आगामी सम्यक दर्शन कार्यशाला की विस्तृत जानकारी दी।प्रवेश को सफल बनाने में गणपतलाल डागलिया, लक्ष्मीलाल डागलिया,पवन बोलिया, अशोक धींग, श्रेयांश मुणोत, नरेन्द्र मुणोत,पूरण चपलोत,सुखलाल सिंयाल, निलेश धाकड़ ,नितेशधाकड़,वंदना वागरेचा, निकेश वाकरेचा , आशा कच्छारा , रेणु बोलिया , श्वेता सुराणा , मीना सूराणा, पुष्पा कच्छारा , शिल्पा सिंघवी का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन राहुल मेहता ने किया तथा अंत में मिखिल डागलिया ने सभी अतिथियों, साध्वीवृंद एवं उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ दर्शन डागलिया ने दिया।



