बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर फाउंडेशन ने संगठन के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए गांधीनगर स्थित लगभग 8,000 वर्गफीट में निर्मित विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक नूतन कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न किया। यह नूतन परिसर आधुनिक अधोसंरचना, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं दूरदर्शी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से पधारे जीतो एपेक्स के पदाधिकारी, विभिन्न राष्ट्रीय विंग्स के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, उद्योगपति, समाजसेवी, प्लैटिनम दानदाता परिवार, गोल्ड स्पॉन्सर्स, सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं सदस्यों द्वारा सामूहिक नवकार महामंत्र के पावन उच्चारण के साथ हुआ। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। नूतन कार्यालय का उद्घाटन श्री एस. एम. राजेन्द्र कुमार, श्री यश छाजेड़, श्रीमती अनीता जैन एवं सुश्री श्रेया जैन (एम/एस आरके ग्रुप ऑफ कंपनीज़) के करकमलों से फीता काटकर संपन्न हुआ।
MICROLAB ऑडिटोरियम का उद्घाटन श्रीमती भवरीबाई घेवरचंद एवं श्री दिलीप आनंद सुराणा (एम/एस माइक्रो लैब्स लिमिटेड) द्वारा किया गया। लॉबी का उद्घाटन संघवी इंदरचंद रमेशचंद, मंगलचंद, प्रदीप एवं राहुल बोहरा (एम/एस बी.जी. भंवरलाल एंड सन्स) के करकमलों से सम्पन्न हुआ। जेएलडब्ल्यू एवं जेवाईडब्ल्यू चेंबर का उद्घाटन श्रीमती मधु–विमल, कशिश–चिराग एवं यश कटारिया (एम/एस वैष्णोदेवी ग्रुप ऑफ कंपनीज़) द्वारा किया गया। मुख्य सचिव एवं कोषाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन श्री सिद्धार्थ, रचना, लाव्या–निकेत पटवा द्वारा सम्पन्न हुआ।
एडमिन ब्लॉक का उद्घाटन श्रीमती सुरेखा–शैलेश, शेखा–रोहन एवं डोना–सिद्धार्थ हरन (एम/एस एन.वी. एजेंसिज / सिद्धशेखा डेवलपर्स) द्वारा किया गया। डाइनिंग रूम का उद्घाटन श्री हनुमान मल, संजय बैद, संघवी शांतिलाल एवं विकास बोहरा (एम/एस गुरु पुनवानी प्रॉपर्टीज प्रा. लि.) द्वारा सम्पन्न हुआ। बोर्ड रूम का उद्घाटन संघवी प्रेमराज, पारसमल, निर्मलकुमार, गजेश एवं मानव भंडारी (एम/एस आदीश्वर इंडिया लिमिटेड) द्वारा किया गया। चेयरमैन चेंबर का उद्घाटन श्री श्रीपाल कुमार, विमल कुमार, सुभाषचंद, भरत कुमार एवं सिद्धार्थ खीवेसरा (एम/एस ओसवाल मिनरल्स लिमिटेड) के करकमलों से सम्पन्न हुआ। एक्जीक्यूटिव बोर्ड रूम का उद्घाटन संघवी शांतिदेवी पुखराज, तेजराज-ललिता गुलेच्छा (एम/एस मन्यता–वालमार्क) द्वारा किया गया।
बोहरा–कटारिया फूड कोर्ट का उद्घाटन संघवी इंदरचंद रमेशचंद, मंगलचंद, प्रदीप, राहुल बोहरा (एम/एस बी.जी. भंवरलाल एंड सन्स) तथा श्रीमती मधु–विमल, कशिश–चिराग एवं यश कटारिया (एम/एस वैष्णोदेवी ग्रुप ऑफ कंपनीज़) के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जीतो एपेक्स के चेयरमैन श्री पृथ्वीराज एस. कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह नूतन कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठन की दूरदृष्टि, सेवा, समर्पण एवं भविष्य की योजनाओं का सशक्त केंद्र है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहाँ से समाज, उद्योग, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में अनेक नवाचार प्रारंभ होंगे तथा यह परिसर पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
जीतो एपेक्स के प्रेसिडेंट श्री विजय भंडारी ने कहा कि यदि संगठन निर्माण और इतिहास रचने की प्रेरणा लेनी हो तो जीतो बेंगलुरु नॉर्थ से सीखना चाहिए। उन्होंने चेयरमैन श्री विमल कटारिया के नेतृत्व, टीम की कार्यनिष्ठा एवं सामूहिक समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की। जीतो एपेक्स के उपाध्यक्ष श्री हिमांशु शाह ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर आने वाले वर्षों में जीतो की राष्ट्रीय गतिविधियों, नवाचारों एवं समाजोपयोगी प्रकल्पों का प्रमुख केंद्र बनेगा। जीतो एपेक्स के महामंत्री श्री ललित डांगी ने कहा कि विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित यह नूतन कार्यालय जीतो की नई ऊर्जा, विकास और संगठनात्मक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने दानदाता परिवारों तथा जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की मैनेजिंग कमेटी एवं आयोजन टीम के समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को बधाई दी।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के चेयरमैन श्री विमल कटारिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यालय संगठन की सामूहिक भावना, दूरदर्शी नेतृत्व एवं समाज के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह परिसर भविष्य में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यालय निर्माण एवं संपूर्ण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में श्री पारस भंडारी द्वारा दिए गए अद्वितीय एवं समर्पित योगदान के लिए उन्हें अभिनंदन-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी सूक्ष्म योजना एवं सतत निगरानी के कारण यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समय में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकी।
इस अवसर पर जीतो की माइनॉरिटी पहल से संबंधित एक विशेष पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया, जिसे सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल बताया गया। इस पहल का संचालन परियोजना संयोजक किशोर कर्णवत ने किया और managing समिति के सदस्यों सुरेश कुमार गन्ना और प्रमित बाफना परिवार ने इसे प्रायोजित किया। नूतन कार्यालय के निर्माण में श्री दिलीप आनंद सुराणा एवं उनके परिवार (एम/एस माइक्रो लैब्स लिमिटेड) द्वारा प्रदान किए गए उदार सहयोग के सम्मान में उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।
उद्घाटन समारोह के उपरांत जीतो एपेक्स चेयरमैन श्री पृथ्वीराज एस. कोठारी की अध्यक्षता में नूतन कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। देशभर से पधारे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा बैठक में संगठन के भावी विज़न, राष्ट्रीय योजनाओं, सदस्य वृद्धि, शिक्षा, सेवा एवं समाज कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। महनीय दिन में अपैक्स के vice प्रेसिडेंट नरेंद्र श्रीश्रीमाल, कमलेश जी सोजतिया, मंत्री श्रीपाल बच्छावत, महावीर चापलोत, कोषाध्यक्ष सम्पत चपलोत, सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन , विशेष आमंत्रित सदस्य नरेंद्र सामर, KKG zone चेयरमैन प्रवीण बाफना, KKG zone के मुख्य सचिव दिलीप जैन, North Zone Chairman रमन अश्विन जैन , ROM zone से राजेंद्र जैन गुजरात जोन से संजीव छाजेर ने अपनी ऊर्जावान उपस्थित दर्ज करवाई।
उक्त अवसर पर पास्ट चेयरमैन तेजराज गुलेचा, राजेंद्र गांधी , पारस भंडारी, अशोक नागौरी, इन्द्रचंद बोहरा, विनोद पोखरना (जॉब चेयरमैन), महावीर मेहता (चेयरमैन इंटरनेशनल विंग), प्रमोद भंडारी, डायरेक्टर प्रवीण शाह, भेरूमल भंसाली, पुष्पक जैन ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। इस पावन अवसर पर विभिन्न चैप्टर के चेयरमैन बैंगलोर साउथ से रणजीत सोलंकी, मैसूर से विनोद बाकलीवाल, बेलगाम चैप्टर से हर्षवर्धन, दावनगेरे चैप्टर से महावीर संघवी आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग की चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना, मुख्य सचिव रक्षा छाजेड़ और यूथ विंग के चेयरमैन अनीश भोजानी उपस्थित रहे।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के उपाध्यक्ष श्री दिनेश बाफना एवं मंत्री मदन मुनोत ने कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय संचालन किया, जबकि कार्यालय कन्वीनर श्री रमेश बोहरा ने सभी अतिथियों, दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।उद्घाटन समारोह के आयोजन में संयोजक वाईस चेयरमैन कमल पूनमिया, प्रमित बाफना, मुख्य सचिव विजय सिंघवी, मंत्री अशोक भंडारी एवम प्रीतेश जैन की शानदार भूमिका रही, कोषाध्यक्ष नरेंद्र आच्छा, प्रवीण चौहान, राकेश पोखरना, सुरेश गन्ना, सुनील लोढ़ा, दिनेश लोढ़ा ने सभी मेहमानों को ऑफिस टूर का कार्य संभाला!
यातयात व्यवस्था में शेखर जैन एवं नितेश जैन ने शानदार कार्य किया। भोजन व्यवस्था में पंकज जैन , विनोद नंदावत , रमेश दक, दिनेश खीवेसरा, नेमीचंद दलाल आदि ने श्रम नियोजित किया। मीडियाप्रभारी अरविन्द तपरावत ने मीडिया का कार्य संभाला! दिनभर आयोजित इस भव्य समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि जीतो बेंगलुरु नॉर्थ केवल एक व्यावसायिक मंच नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास को समर्पित एक सशक्त संगठन बन चुका है।
विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित यह नूतन कार्यालय भविष्य में जीतो की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध होगा। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की भव्यता, अनुशासन, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं आत्मीय आतिथ्य की मुक्तकंठ से सराहना की। यह ऐतिहासिक आयोजन जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर की संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरेगा।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ ने रचा नया इतिहास

