विकास धाकड़/मुंबई।
विलेपार्ले {मुंबई} में आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री राकेश कुमारीजी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में विलेपार्ले स्थित गोयल निवास में आगामी चातुर्मास की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण चिंतन एवं मनन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सांताक्रुज, विलेपार्ले, अंधेरी,जोगेश्वरी (चोक्ला समाज) के पदाधिकारी और प्रबुद्ध श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। यह बैठक साध्वी श्री राकेश कुमारी जी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। धर्म उपासना और आध्यात्मिक लाभ पर चर्चा
बैठक के दौरान साध्वी श्री मलयविभाजी ने उपस्थित श्रावक गण को आने वाले चातुर्मास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जीवन में धर्म उपासना को उतारने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इस चातुर्मास में जप, तप और नियमित प्रवचन के माध्यम से आत्म-कल्याण का लाभ लिया जा सकता है। साध्वी श्री राकेश कुमारी जी ने मंगल प्रेरणा प्रदान करते हुए जोगेश्वरी से बांद्रा तक के सभी क्षेत्रों के श्रावकों को इस चातुर्मास का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से जप और तपस्या के माध्यम से चातुर्मास के कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक में उपस्थित अरविंद कोठारी ने चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और इवेंट्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपील की कि हर कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लेकर इस चातुर्मास को ऐतिहासिक और सफलतम बनाएं। तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) के अध्यक्ष महेन्द्र् वडाला बैठक में आए सभी पदाधिकारियों, आगंतुकों एवं महिला मंडल का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ जनों गरिमामयी उपस्थिति रही। इस महत्वपूर्ण बैठक में विलेपार्ले से शैलेश कोठारी, सुनील वडाला, मुकेश कोठारी सहित सांताक्रुज तेरापंथ सभा के मंत्री ख्यालीलालजी कोठारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सांताक्रुज तेयुप अध्यक्ष ओमप्रकाश जी चौरड़िया, जोगेश्वरी तेयुप मंत्री जयेश जी बाबेल, राहुल वडाला और अंधेरी तेयुप अध्यक्ष विवेकजी दुगड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की यह संपूर्ण जानकारी तेयुप मंत्री रॉकी कोठारी द्वारा दी गई।

