मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन के अंतर्गत चेंबूर महिला मंडल द्वारा श्री उत्सव का आयोजन किया गया। चेम्बुर, घाटकोपर व कुर्ला तीनों क्षेत्रों ने सम्मिलित रूप से यह आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगरसेविका श्रीमती आशा जी मराठे , नगरसेवक श्रीमान सुषमजी सावंत और मुख्य प्रायोजक वंदना जी जैन (लुसिरा ज्वेलरी) द्वारा समारोह का उद्घाटन किया गया तथा सभी के द्वारा श्री उत्सव का अवलोकन किया गया। श्रीमती आशा ताई मराठे ने महिलाओं के इस प्रयास की बहुत सराहना की।
श्रीमान सुषमा जी सावंत ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी । तथा चेम्बुर महिला मंडल के इस कार्य की बहुत सराहना की । तेरापंथी सभा मुंबई के कोषाध्यक्ष श्रीमान रिंकू जी बाफना ने भीअपनेउद्गगार व्यक्त किए। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की विशेष आमंत्रित सदस्या श्रीमती मीनाजी बडाला ने कविता के माध्यम से इस कार्यक्रम की सराहना की।
मुंबई में इस समय वर्षा अपने भाल पर तिलक सजाएं पूरे जोर शोर पर थी, फिर भी महिलाओं ने श्री उत्सव का आनंद लिया। उथोपिया हॉल में मानो हरियाली अमावस्या का माहौल बन गया। महिलाओं ने जोर शोर से खरीदारी की तथा स्टॉलर्स का उत्साहवर्धन किया। आज आचार्य तुलसी विसर्जन दिवस भी था । इस उपलक्ष्य में आने वाले सभी बहनों ने छोटे बड़े त्याग के माध्यम से इस विसर्जन दिवस को भी मनाया।
इस श्री उत्सव में महिला मंडल द्वारा एनजीओ अभिषेक शैक्षणिक संस्था को भी स्टॉल प्रदान किया गया।एनजीओ की श्रीमती सुनीता जी नागरे ने भी महिला मंडल के इस कार्य की प्रशंसा की तथा सदैव सहयोग प्रदान करने के लिए महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री उत्सव का समापन हुआ। रिपोर्ट दीपक राठौड़
चेंबूर, घाटकोपर एवं कुर्ला क्षेत्र की महिला मंडलों का संयुक्त ‘श्री उत्सव’ सम्पन्न

