By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली द्वारा आयोजित “श्री उत्सव” रहा सफलतम एवं प्रेरणादायी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली द्वारा आयोजित “श्री उत्सव” रहा सफलतम एवं प्रेरणादायी

Last updated: July 3, 2026 12:27 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

डोंबीवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली द्वारा आयोजित “श्री उत्सव” का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह की विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कॉर्पोरेट मार्गदर्शक एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती दिव्या जी मोमैया रहीं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रेखा जी सियाल, भाजपा शहर अध्यक्ष श्री मितेश जी पेंकर, भाजपा शहर अध्यक्षा प्रिया जी जोशी (पश्चिम)नगरसेविका श्रीमती रंजना मितेश जी पेंकर, अणुव्रत विभाग के महामंत्री श्री मनोज जी सिंघवी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के पदाधिकारीगण, सभा के अभूतपूर्व अध्यक्ष श्री भगवतीलाल जी पटवारी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री विपिन जी मेहता एवं उनकी पूरी टीम, संरक्षक-परामर्शक बहनें, महिला मंडल की कोर टीम एवं मंडल की बहनें तथा समाज के अनेक गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली की अध्यक्षा श्रीमती सुधा जी सियाल ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आत्मीय स्वागत करते हुए श्री उत्सव के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में सभी अतिथियों ने नारी सशक्तीकरण, महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि श्रीमती दिव्या मोमैया ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती रेखा जी सियाल ने महिला शक्ति के संगठन एवं विकास में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री विपिन जी मेहता एवं श्री भगवतीलाल जी पटवारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तीकरण के ऐसे प्रयासों की सराहना की तथा महिलाओं को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।
उद्घाटन समारोह का कुशल संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंघवी जी द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री श्रीमती मीना जी धाकड़ द्वारा किया गया । श्री उत्सव में परिधान, ज्वेलरी, गृह उपयोगी वस्तुएँ, हस्तनिर्मित उत्पाद, खाद्य एवं बेकरी उत्पादों सहित विविध आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। आयोजन को समाज एवं शहरवासियों का अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ। पूरे दिन ग्राहकों की लंबी कतारें एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। स्टॉल संचालक बहनों एवं वेंडर्स ने उत्कृष्ट व्यवस्था तथा मिले भरपूर प्रतिसाद पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। लगभग 400 से अधिक बहनों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में आगंतुकों ने श्री उत्सव का लाभ लिया। आयोजन ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं सहयोग का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली की समस्त कार्यकारिणी, संयोजक श्रीमती हिना कच्छरा एवं श्रीमती लीना परमार, वॉलंटियर बहनों तथा सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से “श्री उत्सव” सफलता से आगे बढ़कर सफलतम आयोजन के रूप में स्थापित हुआ तथा महिला सशक्तीकरण एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। ऐसी जानकारी महिला मंडल सदस्य हेमलता मुनोत द्वारा दी गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रहूं मैं तेरे रूबरू’ का रोमांचक टीज़र हुआ रिलीज़, प्यार, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर होगी यह अनोखी कहानी!
Next Article बॉबी देओल ने की ‘बंटवारा 1947’ के टीज़र की जमकर तारीफ, सनी देओल को लेकर कही दिल की बात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ब्लॉक गौर में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन
state
July 8, 2026
दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए पत्रकार राहुल सिंह के छोटे भाई विशाल, बी.फार्मा में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया जिले का गौरव
state
July 8, 2026
महाराष्ट्र में ऑपरेशन 3.0 की आहट के बीच उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में बुलाई आपात बैठक
Mumbai / Maharshtra
July 7, 2026
रचित सिंह ने खोला राज: ‘बेबी डू डाई डू’ की टीम क्यों लगी को-स्टार्स से ज़्यादा दोस्तों वाली गैंग
entertainment
July 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?